यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन, तुरंत मिलेगा आराम!
Health Tips घुटनों में दर्द होने के कई कारण हैं। कई बार चोट लगने के कारण घुटनों में दर्द की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Health Tips: आजकल घुटनों में दर्द की शिकायत आम समस्या है। हर उम्र के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण ये समस्या हो सकती है। शरीर में कैल्शियम या प्रोटीन की कमी होती है, तो घुटनों में सूजन या दर्द की समस्या होती है। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका आप सेवन कर, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं और घुटनों की दर्द से राहत पा सकते हैं।
दूध
दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-D और कैल्शियम की मात्रा पाये जाते हैं। ये आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। आप रोजाना दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है।
अदरक
अदरक के सेवन से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है। इसके लिए आप अदरक को टुकड़ों में काट लें, फिर इसे पीस कर पानी में डाल दें। अब इस पानी के उबाल लें। पानी को छान लें, इसमें नींबू का रस और शहद मिला दें। इस पेय का सेवन करें। चाहें तो आप नियमित तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ये दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
बादाम
बादाम में विटामिन-E की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं।
पपीते
पपीते में कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, ये शरीर के कई रोगों को दूर भगाने का काम करता है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन करें। इसके सेवन से घुटने के दर्द कम हो सकते हैं।
सेब का सिरका
सेब के सिरका घुटने के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने का काम करते हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, और इसका सेवन करें। इसे पीने से घुटने के दर्द से निजात पा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
