विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dry Cough: बदलते मौसम में सूखी खांसी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 10:43 AM (IST)

Dry Cough आजकल सूखी खांसी होनी की समस्या बहुत सामान्य है। प्रदूषण एलर्जी आदि के कारण भी ये समस्या होती ...और पढ़ें

Dry Cough: शहद सूखी खांसी से राहत दिलाता है।
Dry Cough: शहद सूखी खांसी से राहत दिलाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Cough: बदलते मौसम में सूखी खांसी होना आम बात है। लेकिन अब किसी व्यक्ति को खांसी आती है, तो उसे लगता है कि कहीं मुझे कोविड तो नहीं हो गया! इसलिए लोग सूखी खांसी को भी गंभीर समस्या मानने लगे हैं। दरअसल इस खांसी में कफ नहीं बनता है, जिसके कारण गले में दर्द का सामना करना पड़ता है। जब मौसम बदलने लगता है, तो इसकी समस्या और भी बढ़ने लगती है। इसके अलावा एलर्जी, स्मोकिंग आदि से भी ये समस्या हो सकती है। सूखी खांसी को रोकने के लिए घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, इससे राहत मिलेगा।

- सूखी खांसी से राहत पाने के लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाकर धीरे-धीरे पी सकते हैं। इससे आराम मिलता है। चाहें तो आप दूध में काली मिर्च भी डालकर पी सकते हैं।

- शहद सूखी खांसी से राहत दिलाता है। आप शहद के साथ मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच शहद में मुलेठी पाउडर मिला लें और इसका सेवन करें। अगर आपको पेट की समस्या है, तो खाली पेट मुलेठी का सेवन न करें। खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करें।

- सूखी खांसी में गुनगुना पानी कॉफी राहत दिलाता है। आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर 3-4 बार गरारे कर सकते हैं, इससे आपको आराम मिलेगा।

- हींग से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी खांसी से राहत दिलाता है। अदरक के पेस्ट में एक चुटकी हींग मिलाकर खाएं। इससे आपको कॉफी फायदा होगा।

- तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लें। जब ये गुनगुना हो जाये, तो इसे छानकर पी लें। इससे कॉफी राहत मिलती है।

- गर्म घी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करें, इससे आपको राहत मिलेगा। चाहें तो आप शहद में भी काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी खांसी की समस्या दूर होती है।

- प्याज में भी ऐसे गुण पाये जाते हैं, जो आपको सूखी खांसी से राहत दिलाता है। इसके लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करें, आपको राहत मिलेगा।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik