मानसून में बीमारियों से बचने के साथ ही फिट रहने के लिए कारगर हैं ये टिप्स
मानसून सीज़न में बीमारियों से बचे रहने के लिए इम्यून सिस्टम का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं इम्यूिटी पावर को बढ़ाने के साथ ही हेल्दी रहने के टिप्स।
By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:14 AM (IST)
सर्दी-गर्मी की अपेक्षा मानसून के दौरान बीमारियों के बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। वैसे तो हेल्दी डाइट और भरपूर मात्रा में पानी पीकर हम सीज़नल बीमारियों से काफी हद तक दूर रह सकते हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ और भी चीज़ें हैं जो मानसून सीज़न में हेल्दी बने रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। जिसके बारे में डॉ अजय कुमार सक्सेना हमें बताएंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
मानसून सीज़न में कैसे रखें खुद को फिट
- ऐसी कोई भी चीज़ न खाएं जिसे पचाने में बहुत ज्यादा वक्त लगता है जैसे राजमा, छोले, मटर, गोभी, भिंडी, अरबी या नॉन वेज।
- बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
- बहुत ज़्यादा धूप का सेवन नहीं करना चाहिए।
- गर्मियों में लोग हेल्दी ड्रिंक के तौर पर सत्तू का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं लेकिन मानसून में इसे पीना अवॉयड करें।
- पानी को उबाल कर ठंडा करके पिएं। वैसे गुनगुना पानी भी पी सकते हैं ।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए गिलोय का जूस ले सकते हैं।
- सुबह लहसुन की दो कली चबाएं या फिर साबुत ही खा लें, जो आपके इम्यून सिस्टम को सही रखता है।
- विटामिन सी, डी और ज़िंक इम्यून सिस्टम को सही रखने का काम करते हैं। सुबह की धूप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती है।
- हल्दी का दूध और अदरक वाली चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।
इन सभी उपायों को करके हम मानसून में होने वाली कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें