विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eye Care: प्रदूषण ने बढ़ा दी आंखों की समस्याएं, राहत पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2022 09:00 AM (IST)

Eye Care आंखों के लिए प्रदूषण काफी खतरनाक साबित हो सकता है इससे आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती है ...और पढ़ें

Eye Care: प्रदूषण की वजह से आंखों से पानी निकलता है।
Eye Care: प्रदूषण की वजह से आंखों से पानी निकलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कEye Care: दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण यहां के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और खुजली आदि की समस्याएं बढ़ रही हैं। बेहतर है कि आप प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर कम से कम निकलने की कोशिश करें। अगर आप बाहर निकलते भी हैं, तो इन उपायों को आजमा कर आंखों की जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

- जलन या खुजली से राहत पाने के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इसे सूखाने के लिए साफ मुलायम तौलियों का इस्तेमाल करें। आप गंदे हाथों से आंखों को कभी न टच करें, इससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

- आंखों पर आइस क्यूब इस्तेमाल करने से भी जलन की समस्या में राहत मिल सकता है। कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को रख लें, अब इससे आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आंखों की परेशानी दूर हो सकती है।

- खीरे आंखों की जलन, थकान और सूजन को दूर करने में सहायक है। खीरे की स्लाइस को आंखों के उपर 10-15 मिनट तक रख सकते हैं, इससे आपके आंखों को ठंडक मिलेगी और जलन की समस्या भी दूर हो सकती है।

- प्रदूषण की वजह से आंखों से पानी निकलता है। ये समस्या आंखों में ड्राइनेस के कारण भी हो सकती है। ऐसे में आप स्क्रीन से दूरी बना लें और आंखों को रिलैक्स करने की कोशिश करें। आप डॉक्टर से जरूर सलाह लें,  इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

- आप अपने डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे- नींबू, संतरे, गोभी, सेब, ग्रीन टी आदि का सेवन करें। ये आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकते हैं।

- घर से बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगा सकते हैं। ये आंखों को प्रोटेक्ट करती है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik