यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits Of Jaggery: गुड़ खाने के ये हैं फायदे, इन 6 समस्याओं से दिलाता है राहत
Benefits Of Jaggery गुड़ खाने के कई फायदे हैं। यह शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करता ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Jaggery: गुड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लोग इसे खाने में भी काफी पसंद करते हैं। अक्सर लोग खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और भी कई गुण पाये जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं, गुड़ खाने से शरीर को किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है।
कब्ज
गुड़ में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। यह पेट की कब्ज की समस्या को दूर करता है। आप रोजाना भोजन करने के बाद गुड़ का सेवन करें। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।
एनीमिया
गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो खाने में गुड़ का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण होने में सहायता मिलती है।
पीरियड
गुड़ खाने से पीरियड के दर्द में राहत मिलती है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के परेशानियों से बचाने में सहायता करता है।
ब्लड प्रेशर
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
सर्दी-जुकाम
गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकता है। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अदरक के साथ गुड़ का सेवन करें, तो तेजी से सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है। गुड़ खाने से गले की खराश भी दूर हो सकती है।
आंखों की रोशनी
इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ये आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। गुड़ शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। इसे खाने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
