विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Benefits Of Jamun: डायबिटीज और बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो आज ही खाएं जामुन, मिलेंगे ये हेल्थ बेनिफिट्स

Published: Thu, 09 May 2024 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 07:50 AM (IST)

जामुन (Jamun) गर्मियों में खाए जाने वाले फलों में से एक है। यह एक ऐसा फल है जिसको खाने से ...और पढ़ें

डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक जामुन खाने से होंगे ये फायदे (Image Caption: Freepik)
डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक जामुन खाने से होंगे ये फायदे (Image Caption: Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों के मौसम में जामुन खाने के कई फायदे होते हैं।
  2. आयुर्वेद में भी डायबिटीज से लड़ने के लिए जामुन को खाने की सलाह देता है
  3. जामुन दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में बेहद फायदेमंद हेता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Health Benefits Of Jamun: गर्मियों के मौसम में जामुन कई लोगों का पसंदीदा होता है। इस फल का स्वाद तो अच्छा होता ही है, लेकिन इसके काफी हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए इसके लाभों को कम नहीं आंका जा सकता है। यह रसदार फल आयुर्वेदिक, यूनानी और चीनी मेडिसिन जैसे कई ट्रीटमेंट में बहुत महत्व रखता है। इतना ही नहीं जामुन का रामायण में भी जिक्र किया गया है और इसे 'देवताओं के फल' के रूप में जाना जाता था, क्योंकि भगवान राम जंगल में अपने 14 साल के वनवास के दौरान इसे खाया करते थे। यहां जानें कि जामुन कैसे अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- पूरी तरह से छोड़ देंगे नमक खाना, तो सेहत को होगा फायदा या नुकसान, जानें

डायबिटीज मैनेजमेंट

आयुर्वेद डायबिटीज से लड़ने के लिए जामुन को खाने की सलाह देता है। फल के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व होते हैं, जो खून में शुगर रिलीज होने की रेट को धीमा कर देते हैं और शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाते हैं। यह स्टार्च को एनर्जी में बदलता है और बार-बार पेशाब आने जैसे मधुमेह के लक्षणों को कम करता है।

स्वस्थ हृदय

जामुन ज्यादा मात्रा में पोटैशियम से भरपूर होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में बेहद फायदेमंद है। जामुन का नियमित सेवन आर्टरीज को सख्त होने से रोकता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस होता है, हाई ब्लड प्रेशर के विभिन्न लक्षणों को कम करता है, जिससे हाई बल्ड प्रेशर कंट्रोल होता है। 100 ग्राम जामुन की एक सर्विंग में 79 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो इस रसदार फल को बेहद हेल्दी बनाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, जामुन सभी वजन घटाने वाले के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

दांतों के लिए भी है मददगार

जामुन की सूखी और पीसी हुई पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए टूथ पाउडर के रूप में किया जाता है। फल और पत्तियों में मजबूत कसैले गुण होते हैं, जो इसे गले की समस्याओं के खिलाफ और सांसों की दुर्गंध को खत्म करने में प्रभावी बनाते हैं। मुंह के छालों और मसूड़े की सूजन को रोकने के लिए इसके छाल के काढ़े को माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन

नियमित रूप से जामुन का रस पीने से आपको स्वस्थ, चमकदार त्वचा मिलती है। यह खून को डिटॉक्सिफाई और साफ करता है और आपकी त्वचा को अंदर से चमकदार बनाता है। इस फल में विटामिन-सी हाई होने से आपको दाग-धब्बे रहित ग्लोइंग स्किन मिलती है।

यह भी पढ़ें-  Migraine का दर्द कम करती है तीखी हरी मिर्च, जानें इसे खाने के 8 हैरान करने वाले फायदे