यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits Of Soaked Anjeer: भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे जान हो जाएंगे हैरान
Benefits Of Soaked Anjeer अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है जो पोषक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Soaked Anjeer: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में शामिल है अंजीर। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। वैसे अंजीर को किसी भी तरह से खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे भिगोकर खाली पेट खाने से विशेष लाभ मिलते हैं। आइए जानें, भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे।
1.वजन घटाने में मददगार
अंजीर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो वजन कम करने में मददगार है। इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है। वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
2.डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक
अंजीर में मौजूद पोटैशियम रक्त में शुगर लेवल को समान्य रखने में मदद करता है। भीगा हुआ अंजीर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
3.हड्डियों के लिए फायदेमंद
अंजीर में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों के विकास के लिए सहायक है। आप नियमित रूप से खाली पेट भीगा हुआ अंजीर का सेवन कर सकते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
4.कब्ज को दूर करने में मददगार
अंजीर में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो भीगा हुआ अंजीर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
5.दिल की सेहत के लिए
अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
