Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bajra Benefits: सर्दियों में फिट रहने के लिए खाएं बाजरे की रोटी, मिलते हैं कई फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 10:22 AM (IST)

    Bajra Benefits बाजरा में मैगनेशियम पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। डाइट में बाजरे की रोटी या खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।

    Hero Image
    Bajra Benefits: सर्दियों में बाजरा खाने के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कBajra Benefits: बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है। बाजरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होता है। सर्दियों में लोग बाजरे की रोटी और सरसों का साग खाना बहुत पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप बाजरे को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इससे कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। चाहें तो आप इससे खिचड़ी, दलिया आदि भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बाजरे के सेवन से क्या लाभ मिल सकते हैं।

    पाचन शक्ति के लिए है बेहद फायदेमंद

    बाजरे में डाइट्री फाइबर पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। अगर आपको कब्ज, ऐंठन, गैस या पेट फूलने की समस्या है, तो डाइट में बाजरे से बने खाद्य-पदार्थ को जरूर शामिल करें। इसके नियमित सेवन से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं।

    वजन कम करने में है सहायक

    बाजरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, डेली डाइट में बाजरे की रोटी या खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।

    डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक

    बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो गेहूं की जगह बाजरे की रोटी का सेवन कर सकते हैं।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    बाजरे में आयरन, जिंक, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखने में सहायक है। अगर आप डाइट में नियमित रूप से बाजरे का सेवन करते हैं, तो झुर्रियां या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

    इम्यून बूस्टर

    बाजरा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह इम्यून बूस्टर का काम करता है। नियमित रूप से बाजरे का सेवन करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। सर्दियों में  इसके सेवन से शरीर भीतर से गर्म रहता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik