Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dates Health Benefits: सर्दियों का सुपरफूड है खजूर, जानें इसे खाने के 5 बेहतरीन फायदे

    Dates Health Benefits सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए डाइट में कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है खजूर जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे सर्दियों में सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इसमें पोटैशियम फॉस्फोरस मैग्नीशियम फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Wed, 08 Nov 2023 09:43 AM (IST)
    Hero Image
    Dates Health Benefits: खजूर खाने के क्या फायदे हैं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dates Health Benefits: सर्दियों के मौसम में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इस मौसम में लोग फिट रहने के लिए खानपान में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। मौसम के अनुसार अच्छी सेहत के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में खजूर को सुपरफूड कहा जाता है। इसे खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आप स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को मात दे सकते हैं। त्योहार के दौरान मीठे में भी खजूर का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, ठंड के मौसम में खजूर खाने के क्या फायदे हैं।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    अक्सर सर्दियों के मौसम में लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से सीमित मात्रा में खजूर खा सकते हैं। सर्दियों में धूप निकलने की संभावना भी कम होती है। इस तरह खजूर शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    सर्दियों के मौसम में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो खजूर को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। आप खजूर को सुबह या शाम स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण के दुष्प्रभावों को करना चाहते हैं कम, तो खाएं ये हेल्दी चीजें

    पाचन को दुरुस्त करता है

    खजूर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर पाया जाता है। जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उनके लिए खजूर फायदेमंद साबित हो सकता है।

    मस्तिष्क के लिए लाभदायक

    खजूर एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक है। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।

    वजन कम करने में मददगार

    अगर वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खजूर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है और ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह वेट कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं स्वास्थ्य से जुड़े इन 5 मिथकों पर यकीन, तो जानें इनकी सच्चाई

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik