विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Peanuts Benefits: सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 6 अनोखे फायदे, जानें...

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Sat, 17 Dec 2022 10:41 AM (IST)

Peanuts Benefits मूंगफली स्वाद के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन फाइबर और अन्य विटामिन्स पाए ...और पढ़ें

Peanuts Benefits: सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे
Peanuts Benefits: सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Peanuts Benefits: मूंगफली को टाइमपास स्नैक्स कहा जाता है। सर्दियों के मौसम लोग मूंगफली खाना खूब पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मूंगफली में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई, जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे।

1. कोलेस्ट्रॉल के लिए

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। अगर आप नियमित रूप से मूंगफली खाते हैं, तो दिल की बीमारी से बच सकते हैं।

2. सर्दी-जुकाम से राहत दिलाएं

मूंगफली सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में कारगर है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है। इसके रोजाना सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से मूंगफली खा सकते हैं।

3. वजन कम करने में सहायक

मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये भूख को कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है। 

4. ब्लड शुगर में लाभदायक

मूंगफली में मैंगनीज, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो मूंगफली का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

5. कैंसर की जोखिम को कम करती हैं

एक्सपर्ट के अनुसार, मूंगफली खाने से कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें पॉलीफेनोलिक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक है।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद

मूंगफली में मौजूद फैटी एसिड त्वचा रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायक है। जिससे आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik