विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: डाइट में शामिल करें ये 5 हरे फल, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 07 Mar 2023 10:02 AM (IST)

Health Tips फल हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर ...और पढ़ें

Health Tips: डाइट में शामिल करें ये हरे फल, रहेंगे सेहतमंद
Health Tips: डाइट में शामिल करें ये हरे फल, रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: सेहतमंद रहना चाहते हैं , तो डाइट का विशेष ख्याल रखें। जी हां, एक हेल्दी डाइट आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। स्वस्थ रहने के लिए एक्सपर्ट हमेशा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। हरे फल स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको बीपी, कोलेस्ट्रॉल या हार्ट संबंधी परेशानी है, तो इन फलों को डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

सेब

हरे सेब में आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं, उन्हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में भी मदद करता है।

अमरूद

इस फल में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है। इसके अलावा यह आंत को भी हेल्दी रखता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए भी अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

अंगूर

अंगूर में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, और बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण रखने में मदद करता है। अंगूर खाने से एनर्जी मिलती है। जो लोग अंगूर का सेवन करते हैं, उन्हें हाई बीपी और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

आंवला

आंवला में विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डाइयूरेटिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला क्रोमियम से भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, साथ ही पाचन को बेहतर बनान में भी मदद करता है।

कीवी

कीवी विटामिन-ई, विटामिन-सी, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं। यह रक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार है। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स  भी कम होता है, इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik