इन पांच कारणों से रोजाना खाना चाहिए एक हरा सेब, सेहत काे मिलेंगे जबरदस्त फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना मुश्किल है। लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को प्राथमिकता दे रहे हैं जो सेहत के लिए हानिकारक है। हेल्दी रहने के लिए डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करने की सलाह दी जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ख्याल रखना लोगों के लिए चुनौती बन गई है। घंटाें बैठकर काम करने से और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण लाेग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। समय कम होने के कारण लोग अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये दो मिनट में तैयार हाे जाती है। साथ ही इसका स्वाद भी अच्छा होता है।
आपको बता दें कि ये स्वाद में भले ही अच्छा लगे, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए जहर से कम नहीं है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपकी डाइट हेल्दी हो। इसके लिए लोगों को अपनी डाइट में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आमताैर पर जब भी फलों की बात होती है तो लोगों को सेब खाते हुए देखा जा सकता है।
लाल सेब सेहत के लिए वरदान होता है। लेकिन आज हम आपको लाल नहीं बल्कि हरे सेब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको हरा सेब खाने से सेहत काे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
डाइजेशन सुधारे
अगर आप रोजाना एक हरा सेब खाते हैं, तो इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। आप पूरे दिन एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करते हैं। इससे कब्ज की समस्या में भी छुटकारा मिलता है। कुल मिलाकर ये आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद है।
इम्युनिटी बूस्ट करें
अगर आप रोजाना एक हरा सेब खाते हैं तो इससे शरीर की राेग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये विटामिन-सी से भरपूर होता है। वहीं ये एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भी भरपूर होने के कारण इम्युनिटी को बूस्ट करता है।
यह भी पढ़ें: घर पर फटाफट बनाएं ड्राई फ्रूट्स लड्डू, नोट कर लें आसान रेसिपी; स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत
डायबिटीज में फायदेमंद
हरा सेब ब्लड शुगर का लेवल मेंटेन करता है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट एक हरा सेब जरूर खाना चाहिए। हालांकि आपको इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
वेट लॉस में करे मदद
अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको हरे सेब को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख कम लगती है।
दिल को रखे दुरुस्त
आपको बता दें कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण हरा सेब दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Smoothie पीकर भी नहीं कम हो रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 4 गलतियां; इन बातों पर दें ध्यान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।