Ghee Benefits: सेहत के लिए गाय या भैंस...किसका घी है बेहतर? यहां जानें
Ghee Benefits गाय और भैंस का घी दोनों ही न्यूट्रिशन से भरपूर और बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन सेहत के लिए इन दोनों में कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है आज के अपने इस लेख में हम यही जानने वाले हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ghee Benefits: घी का इस्तेमाल भारतीय घरों में रोजमर्रा के खानपान में किया जाता है। घी का एक चम्मच ही काफी है डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए। नॉर्मल खानपान में तो इसका इस्तेमाल किया ही जाता है लेकिन नवरात्रों में तो खासतौर से लोग घी में ही खाना तैयार करते हैं। घी कैसे तैयार किया जाता है इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे। लेकिन गाय या भैंस इनमें से किसका घी ज्यादा बेहतर होता है...क्या इसके बारे में जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आज हम इस लेख के जरिए इसी के बारे में जानने वाले हैं।
गाय के घी के फायदे
- भैंस के अपेक्षा गाय का घी ज्यादा सेहतमंद होता है।
- गाय के घी का सेवन करने से असमय बुढ़ापे की समस्या से बचा जा सकता है। इसकी वजह है इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, जो फ्री रेडिकल्स की समस्या दूर करते हैं।
- गाय का घी वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। इससे शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं होती।
भैंस के घी के फायदे
- भैंस का घी मोटापा बढ़ाता है। तो अगर आप वेट गेन की सोच रहे हैं, तो भैंस का घी इस्तेमाल करें।
- भैंस का घी खाने से हड्डियों स्ट्रॉन्ग होती हैं। तो बढ़ती उम्र में होने वाली जोड़ों की परेशानियों से बचे रहने के लिए भैंस के घी का सेवन करें। इसके अलावा अगर आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो इसके लिए भी भैंस का घी ही बेहतर है।
- भैंस का घी खाने से थकान, कमजोरी जैसी परेशानियां नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैग्निशियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिससे बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही बना रहता है।
- वसा से भरपूर होने की वजह से भैंस के घी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। जबकि गाय के घी को नहीं।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।