Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garlic: रोजाना सुबह खाली पेट चबा लें एक लहसुन की कली, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, वेट लॉस में भी करेगा मदद

    लहसुन खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जिनकी मदद से बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। इसलिए इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में भी होता है। इसे रोज खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। जानें लहसुन से मिलने वाले फायदे।

    By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Tue, 05 Mar 2024 07:13 AM (IST)
    Hero Image
    कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic: लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर एक बहुत ही महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है, जो हमारी सब्जियों से लेकर, सलाद, भर्ता, आचार, चटनी, सॉस आदि खानों का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है। इसे कच्चा खाएं या पकाकर इसका स्वाद बेमिसाल ही होता है। हां, लहसुन में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाते हैं। तो आइए जानते हैं, इसके गुणों और फायदों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लहसुन में मौजूद पोषक तत्व-

    एलिसिन

    लहसुन में एलिसिन मौजूद होने की वजह से इसका स्वाद खारा और स्वादिष्ट होता है।

    सल्फर

    लहसुन में सल्फर होता है, जो कई औषधीय फायदों को प्राप्त करने में मदद करता है।

    सेलेनियम

    लहसुन में मौजूद सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

    विटामिन-सी

    विटामिन-सी से भरपूर लहसुन इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

    विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स

    लहसुन में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और फॉलेट पाए जाते हैं, जो मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसकी वजह से हमारे सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती हैं।

    यह भी पढ़ें: शरीर में दिखने लगे हैं विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण, तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

    आयरन

    लहसुन मेंआयरन भी होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

    इन पोषक तत्वों के कारण, लहसुन को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

    लहसुन के रोजाना सेवन से होने वाले फायदे-

    पाचन प्रणाली दुरुस्त करता है

    लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाचन प्राणली में सुधार लाने में मदद करते हैं। इस कारण से पेट संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

    लहसुन में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इनके कारण इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

    हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है

    लहसुन में मौजूद एलिसिन और सल्फर हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं, जिससे हृदय सम्बंधित समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

    लहसुन ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

    स्किन हेल्दी रखता है

    लहसुन में मौजूद पोषक तत्व, त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता हैं। इसे खाने से चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे कम किए जा सकते हैं।

    वेट लॉस में मददगार

    लहसुन का सेवन करने से मोटापे को कम किया जा सकता है, जिससे वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान हैं लहसुन की पत्तियां, खाने से मिलेंगे गजब के फायदे

    Picture Courtesy: Freepik