प्रेग्नेंसी में रोज ये एक फल खाने से तनाव से रहेंगी दूर, जानिए इसके और फायदे
प्रेग्नेंसी एक ऐसा दौर होता है जब महिलाओं के मूड में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। मूड उखड़ा-उखड़ा रहता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्रेग्नेंसी एक ऐसा दौर होता है, जब महिलाओं के मूड में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। मूड उखड़ा-उखड़ा रहता है। कई बार तो महिलाएं डिप्रेशन में आ जाती हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में एक ऐसा फल शामिल कर सकती हैं, जिससे आपको तनाव से दूर रहने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कौन सा है वो फल, जो आपको स्ट्रेस से रखेगा दूर और आपके गर्भ में पल रहे बच्चों का भी पहुंचाएगा फायदा।
इस फल का नाम है संतरा। विटामिन सी से भरपूर संतरा मां और बच्चे, दोनों का इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं अगर आयरन की गोली संतरे के जूस के साथ लें तो उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। वहीं गर्भवती महिला के शरीर में रोज करीब 80 से 85 प्रतिशत विटामिन सी अगर पहुंचता है तो इससे बच्चे का दिमाग स्वस्थ रहता है। ये हॉर्मोन में बदलाव होने के कारम हो सकता है। संतरे में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेश कोर नियंत्रित रखता है। इसके सेवन से महिलाओं में तनाव कम होता है। संतरे के रोजाना सेवन से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। साथ ही ये शरीर में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा को भी पूरा करता है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपनी डाइट में इस फल को शामिल नहीं किया तो कर लें, जिससे आप इस दौरान होने वाले स्ट्रेस से बच सकती हैं।