Rock Salt Benefits: वज़न कम करने से लेकर बीपी तक, सेंधा नमक के 6 फायदे आपको कर देंगे हैरान
Rock Salt Benefits आजकल सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं। इसे ज़्यादातर लोग सिर्फ व्रत के समय खाते हैं। लेकिन नमक का ये फॉर्म हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rock Salt Benefits: देखा जाए तो सेहत के हिसाब से ज़्यादा नमक खाना कई बीमारियों की वजह बन सकता है, लेकिन आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि आयुर्वेद में सेंधा नमक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। सेंधा नमक में पाए जाने वाले मिनरल्स हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। यह नमक पाचक रसों का निर्माण करता है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने का काम भी करता है।
आजकल सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं। इसे ज़्यादातर लोग सिर्फ व्रत के समय खाते हैं। लेकिन नमक का ये फॉर्म हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी शुद्ध नमक होता है जिसमें किसी तरह का केमिकल या दूसरा तत्व मौजूद नहीं होता है। इसमें कुदरती तौर पर कई खनिज तत्व मौजूद होते हैं।
इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। इन सबकी मौजूदगी आपके शरीर को फायदा पहुंचाती है और आपको कई बीमारियों और परेशानी से दूर रखती है।
आज हम आपको बता रहे हैं सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट के अद्भुत फायदे।
1. सेंधा नमक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक का ख़तरा कम रहता है।
2. ये आपके शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में असरदार होता है। इससे आप दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं और हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है और आपको स्वस्थ रखता है।
3. सेंधा नमक स्ट्रेस कम को कम करता है। इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है जो तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।
4. बढ़ते वज़न को कम करने में भी ये नमक मददगार साबित होता है। हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पिएं। ये मेटाबॉलिज़म को बेहतर बनाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सही करता है। मेटाबॉलिज़म बढ़ने से बॉडी में जमा फैट धीरे-धीरे निकलता जाता है।
5. साइनस का दर्द पूरे शरीर को तकलीफ देता है और इससे छुटकारा पाने के लिए सेंधा खाना फायदेमंद रहता है। अगर आपको स्टोन की प्रॉब्लम है तो सेंधा नमक और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगती है।
6. यह नमक मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ ही ज्वाइंट्स पेन को भी कम करता है। सेंधा नमक से सिकाई से दर्द में राहत भी मिलती है। अस्थमा, डायबिटीज और आर्थराइटिस के मरीजों के लिए सेंधा नमक का सेवन काफी फायदेमंद होता है।