विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cycling Benefits: रोज़ाना करेंगे साइकिलिंग तो नींद की समस्या लेकर ये बीमारियां होंगी दूर!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Sun, 06 Jun 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 09:40 AM (IST)

Cycling Benefits साइकिलिंग करना न सिर्फ दिल को बेहद खुशी पहुंचाता है बल्कि ये एक तरह का कार्डियो वर्कआउट भी ...और पढ़ें

Cycling Benefits: रोज़ाना करेंगे साइकिलिंग तो नींद की समस्या लेकर ये बीमारियां होंगी दूर!
Cycling Benefits: रोज़ाना करेंगे साइकिलिंग तो नींद की समस्या लेकर ये बीमारियां होंगी दूर!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cycling Benefits: इस वक्त देश में कोरोना वायरस की दूसरी ख़तरनाक लहर की वजह से एक बार फिर हम सभी घरों में बंद होने पर मजबूर हैं। ऐसे में फिटनेस के लिए हमें घर पर ही एक्सरसाइज़ करनी पड़ रही है। हालांकि, एक बार लॉकडाउन खुल जाए, तो आप बाहर ताज़ा हवा में सैर कर सकते हैं। फिर भी पार्क जैसी जगहों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वहां कई लोग होते हैं और संक्रमण का ख़तरा भी ज़्यादा हो जाता है। वहीं, महामारी के चलते आप साइकिलिंग ज़रूर कर सकते हैं। आज हम आपको इसके बेशुमार फायदों के बारे में बता रहे हैं।

साइकिलिंग करना न सिर्फ दिल को खुशी पहुंचाता है बल्कि ये एक तरह का कार्डियो वर्कआउट भी है। फिटनेस बरकरार रखनी हो या फिर वज़न कम करना हो, साइकिलिंग से बेहतर और कुछ नहीं। इसके अलावा साइकलिंग करने में बेहद मज़ा आता है, जिसकी वजह से आपका मूड अच्छा होता और आप ऊर्जा से भर जाते हैं। आइए जानें साइकिलिंग के कई फायदों के बारे में।

1. एक रिसर्च में यह बात सामने आई कि जिन्हें शारीरिक श्रम की कमी होने की वजह नींद आने में दिक्कत होती है, उन्हें रोज़ाना 20-30 मिनट साइकिल चलानी चाहिए। इससे उन्हें सुकून भरी नींद ज़रूर आएगी।

2. साइकिलिंग इम्यूनीटी को मज़बूत रखती है, जिससे इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इंडोर साइकिलिंग की बजाय बाहर अभ्यास करना फायदेमंद होता है।

3. साइकिलिंग करना फुल कार्डियो वर्कआउट होता है, इसलिए ये कहना ग़लत नहीं है कि यह महंगे जिम का सस्ता विक्लप है। जब भी आप हताश या दुखी महसूस कर रहे हों, तो फौरन साइकिल उठाएं और निकल पड़ें, इससे आपका दिमाग़ और मूड तरोताज़ा हो जाएगा।

4. अगर आप रोज़ाना साइकिलिंग करते हैं, तो इससे दिल की बीमारियों का ख़तरा भी 50 प्रतिशत कम होता है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, लोग रज़ाना साइकिलिंग करना शुरू कर दें तो दिल की बीमारी से होने वाली मौतें भी कम हो जाएंगी।

5. जो लोग रोज़ाना कुछ देर भी साइकिल चलाते हैं, उनकी पाचनक्रिया अच्छी और तेज़ हो जाती है। जिसकी वजह से आंतों के कैंसर का ख़तरा भी कम होता है। साइकिलिंग करते वक्त हार्ट रेट बढ़ जाती है और सांस भी तेज़ चलने लगती है, जिससे आंतों को फायदा पहुंचता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।