Benefits of Giloy: कब्ज से लेकर डायबिटीज तक, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही इन समस्याओं में भी गुणकारी है गिलोय
Benefits of Giloy कोरोनाकाल के बाद से ही लोगों ने गिलोय को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही यह कई स्वास्थ्य समस्याओ ...और पढ़ें
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits of Giloy: देश में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से इस संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में लोग एक बार फिर इस वायरस से बचने के लिए अपनी इम्युनिटी का खास ख्याल रख रहे हैं। अपनी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए कई गिलोय का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही गिलोय अन्य तरीकों से भी सेहत को फायदा पहुंचाता है।
औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय खाने से कई समस्याओं में लाभ मिलता है। अपने इसी गुणों की वजह से गिलोय का इस्तेमाल दवाओं में भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही गिलोय से होने वाले अन्य फायदों के बारे में-
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो गिलोय का सेवन आपके लिए गुणकारी होगा। इसमें मौजूद एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण डायबिटीज की समस्या के लिए काफी मददगार होते हैं।
दिल की बीमारियों से रखे दूर
दिल को सेहतमंद बनाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से गिलोय का जूस पीने से आपका दिल स्वस्थ बनता है। इसके अलावा इसकी मदद से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल किया जा सकता है।
डेंगू से बचाने में मददगार
डेंगू मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। बारिश में मौसम में कई लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस गंभीर बीमारी से खुद को बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए गिलोय का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से राहत दिलाने में मददगार है।
कब्ज से दिलाए राहत
अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसके लिए भी गिलोय का सेवन आपके लिए गुणकारी होगा। रोजाना गिलोय का काढ़ा पीने से आपको कब्ज, गैस या अपच जैसी पेट की समस्या से राहत मिल सकती है।
खून की कमी दूर करें
गिलोय के सेवन आप अपने शरीर में खून की कमी को भी दूर कर सकते हैं। नियमित रूप से गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में काफी फायदेमंद है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।