यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Monsoon Diet Tips: तरबूज से लेकर आम तक, बारिश के मौसम में गलती से भी न खाएं ये फूड्स
Foods Avoid in Monsoon मानसून सीजन में सेहतमंद रहने के लिए कुछ हेल्दी हैबिट्स अपनाना बेहद जरूरी होता है। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- बारिश के मौसम में संक्रमण से बचने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है।
- मानसून सीजन में डाइट का विशेष ध्यान रखें।
- बरसात के मौसम में कुछ फूड आइटम्स से दूरी बनाना चाहिए
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम को अगर बीमारी का मौसम कहें, तो गलत नहीं हो। इस सीजन में हर तरफ इंफेक्शन और बीमारी खतरा बना रहता है। बारिश में भीगने से लेकर मच्छरों के अटैक और अनहेल्दी फूड्स खाने तक, थोड़ी सी भी लापरवाही काफी गंभीर साबित हो सकती है। इस दौरान हेल्दी रहने के लिए केवल जंक फूड से दूरी बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ ऐसे नेचुरल फूड्स भी जिन्हें बारिश के मौसम में खाने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मानसून सीजन में खाना खतरनाक साबित हो सकता है।
बारिश के मौसम में क्या न खाएं?
आम
आपको यह सुनकर हैरानी होगी, लेकिन मानसून सीजन में आपको ऐसे आमों को नहीं खाना चाहिए, जो अभी भी बाजार में उपलब्ध हैं। इस मौसम में मिलने वाले आम में पानी की अधिक मात्रा (84%) और चीनी की मात्रा (14%) होती है, जिससे फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया के विकास की संभावना बढ़ जाती है।
तरबूज और खरबूजा
बहुत से लोगों में यह आदत होती है कि गर्मी की तुलना में वह मानसून के दौरान कम पानी पीते हैं। जबकि इस मौसम में भी हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पानी की कमी पूरी करने के लिए तरबूज और खरबूजा का सेवन करें। इन फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन मानसून सीजन में इन्हें नहीं खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये फल जल्दी खराब हो जाते हैं और आसानी से दूषित हो सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
बारिश के मौसम में दूध और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को सख्ती से मना किया जाता है। इसके बजाय दही और छाछ स्वास्थ्य के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। ये न केवल पचने में आसान होते हैं बल्कि इनमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।
पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां सेहत सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन बारिश का मौसम इन्हें खाने का सही समय नहीं है। चूंकि ये सब्जियां मिट्टी, गंदगी और बैक्टीरिया से भरी होती हैं, इसलिए इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों को खाना हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा डाइजेशन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। ध्यान रखें कि अगली बार मार्केट जाएं, तो पत्तागोभी, पालक और फूलगोभी जैसी हरी सब्जियां लें ।
नमकीन और फ्राइड फूड
बारिश का मौसम चाय पौकोड़े और चाय समोसे जैसे फूड आइटम्स को ओर आकर्षित करता है। लेकिन इस मौसम में जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखना बेहद जरूरी होता है, वरना शरीर को इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है। अधिक नमकीन और तैलीय खाना खाने से न केवल ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, बल्कि पेट खराब भी हो सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik
