Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jennifer Lopez's Diet: हॉलीवुड अदाकारा जेनिफर लोपेज जैसी कर्वी फिगर के लिए फॉलो करें ये डाइट चार्ट

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 10:58 AM (IST)

    Jennifer Lopezs Diet 53 वर्षीय अदाकारा जेनिफर खूबसूरत कर्वी फिगर के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनके फैंस हूबहू उनकी तरह दिखना चाहती हैं। जेनिफर भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

    Hero Image
    Jennifer Lopez's Diet: हॉलीवुड अदाकारा जेनिफर लोपेज जैसी कर्वी फिगर के लिए फॉलो करें ये डाइट चार्ट

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jennifer Lopez's Diet: 'डांस ऑन द फ्लोर', 'गेट राइट', 'आई एम रियल' जैसे सुपरहिट गानों के जरिए अपना जलवा बिखेरने वाली हॉलीवुड अदाकारा और गायिका जेनिफर लोपेज अपनी शादी को लेकर इन दिनों लाइमलाइट में हैं। ख़बरों की मानें तो जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अमेरिकी अभिनेता Ben Affleck से शादी की है। 53 वर्षीय अदाकारा जेनिफर खूबसूरत कर्वी फिगर के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनके फैंस हूबहू उनकी तरह दिखना चाहती हैं। जेनिफर भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस दौरान वह ब्यूटी, डाइट और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि सुरीली आवाजों से लोगों को दीवाना बनाने वाली जेनिफर अपनी सेहत पर खूब ध्यान देती हैं। इसके लिए वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही संतुलित आहार लेती हैं। अगर आप भी जेनिफर लोपेज जैसी कर्वी फिगर पाना चाहती हैं, तो ये डाइट चार्ट जरूर फॉलो करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -अदाकारा जेनिफर लोपेज दिन की शुरूआत प्रोटीन शेक से करती हैं। इसके लिए वह स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, दालचीनी, योगर्ट, शहद, लेमन जूस और प्रोटीन पाउडर युक्त प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं।

    -लंच में लोपेज सलाद खाना ज्यादा पसंद करती हैं। अक्सर लंच में जेनिफर सलाद ही खाती हैं। खबरों की मानें तो केल, कद्दू के बीज, छोटे प्याज को ऑलिव ऑयल की मदद से तैयार कर सलाद बनाया जाता है। इस सलाद का सेवन जेनिफर रोजाना करती हैं।

    -जेनिफर डिनर अपने बच्चों के साथ करती हैं। डिनर में वह लीन प्रोटीन, हरी और पत्तेदार सब्जियां, कीनुआ और शकरकंद खाना पसंद करती हैं। लीन प्रोटीन का मतलब खाने की चीजों में फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होना है।

    -वहीं, स्नैक्स में जेनिफर ताजे फल और हरी सब्जियां खाना पसंद करती हैं। आप इन डाइट चार्ट को फॉलो कर जेनिफर जैसी कर्वी फिगर पा सकती हैं।

    Image Cerdit-Jenifer Lopez

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।