Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mobile Addiction: बच्चों में फोन चलाने की लत को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 07:00 PM (IST)

    Mobile Addiction जब आप बच्चों के साथ समय बिताते हैं तो बच्चे मोबाइल से दूर रहते हैं। साथ ही बच्चे आपकी हर एक्टिविटी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके लिए आप उन्हें घर का एक्स्ट्रा काम भी दे सकते हैं।

    Hero Image
    Mobile Addiction: बच्चों में फोन चलाने की लत को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mobile Addiction: कोरोना महामारी के चलते बच्चों को घर में रहने की आदत हो गई है। इस दौरान बच्चे और बड़े सभी मोबाइल और टीवी के सहारे अपना समय बिताते थे। हालांकि, अब यह आदत बन गई। इसके लिए बच्चे अब स्टडी के बाद मोबाइल देखना पसंद करते हैं। इससे उनमें मोबाइल फोन चलाने की आदत लग गई है। अगर आपका बच्चा भी मोबाइल चलाने का आदी हो गया है और फोन चलाने की आदत को छुड़ाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के साथ समय बिताएं

    जब आप बच्चों के साथ समय बिताते हैं, तो बच्चे मोबाइल से दूर रहते हैं। साथ ही बच्चे आपकी हर एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसके लिए आप उन्हें घर का एक्स्ट्रा काम भी दे सकते हैं। इसके लिए स्कूल का होमवर्क करा सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों के साथ लूडो, कैरम, शतरंज आदि इंडोर गेम खेल सकते हैं।

    टाइम सेट करें

    बच्चों के फोन यूज करने के लिए एक टाइम सेट करें। इस बात को उनके दिमाग में बढ़िया से सेट कर दें कि उन्हें निश्चित समय से अधिक फोन यूज करने के लिए न दें।

    आउटडोर जाएं

    घर पर रहने पर बच्चे मोबाइल से चिपके रहते हैं। इस लत को छुड़ाने के लिए उन्हें पार्क या गार्डन ले जा सकते हैं। वहां, आउटडोर गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा, आप शॉपिंग मॉल जा सकते हैं। शॉपिंग मॉल में विभिन्न प्रकार के टॉयज रहते हैं। बच्चे इन टॉयज के साथ क्वालिटी टाइम बता सकते हैं।

    कहानियां सुनाएं

    बच्चे कहानियां सुनने के शौकीन होते हैं। उन्हें कहानी आप बेहद पसंद होते हैं। इसके लिए रात में सोते समय उन्हें मोबाइल बिल्कुल न दें। इसके बदले में उन्हें दिलचस्प कहानियां सुनाएं। इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी।

    नई चीजें दिखाएं

    बच्चों को मोबाइल की आदत छुड़ाने के लिए उन्हें नई चीजें दिखाएं। इसके लिए आप बच्चों को पेंटिंग, डांसिंग आदि कला सिखा सकते हैं। इससे बच्चों में कुछ नया सीखने की आदत हमेशा बनी रहेगी।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।