Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Weight Loss Tips बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको डेडिकेटेड रहना पड़ता है। अगर आप दो दिनों में वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और एक्सरसाइज जरूर करें।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:24 AM (IST)
Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग खानपान पर चाहकर भी पाबंदी नहीं लगा पाते हैं। लोग दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाते हैं। फेस्टिव सीजन को मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान मिठाइयां और जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। खासकर, स्वीट्स पर लोगों का अधिक ध्यान रहता है। स्वीट्स और जंक फूड के सेवन से फेस्टिव सीजन में वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए फेस्टिव सीजन में खानपान पर पैनी नजर रखनी चाहिए। शुगर, शुगर रिच ड्रिंक्स, जंक फूड और फैटी फूड्स का सेवन कम से कम करें। खाना खाते समय भरपेट न खाएं, बल्कि नियमित अंतराल पर कम मात्रा में खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, देर रात में खाना न खाएं। साथ ही क्रैश डाइट से परहेज करें और फाइबर रिच चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

अच्छी और पर्याप्त नींद लें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अच्छी और पर्याप्त नींद लें। जब आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आप सुबह में तरोताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा, वर्कआउट में भी आपका मन लगता है। सामान्यतः: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

बैलेंस्ड डाइट लें

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें और जंक फूड से परहेज करें। इसके लिए डाइट में ताजे फल, सब्जियां और प्रोटीन रिच फूड चीजों को शामिल करें। प्रोटीन रिच फूड के सेवन से शरीर में कमजोरी नहीं आती है। आप फास्टिंग के दौरान भी हेल्दी रहते हैं।

एक्सरसाइज करें

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। साथ ही एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

धैर्य रखें

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको डेडिकेटेड और धैर्यवान रहना पड़ता है। इसमें समय लगता है। अगर आप दो दिनों में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.