Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Liver Damage Signs: लिवर खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये शुरुआती लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:02 AM (IST)

    Liver Damage Signs लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है जो हमें सेहतमंद रखने में काफी अहम रोल निभाता है। लिवर हमारे शरीर में कई सारे अहम कार्य करता है जिसमें टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना पोषक तत्व स्टोर करना पाचन बेहतर करना आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षणों के लिए बारे में-

    Hero Image
    लिवर खराब होने पर दिखते हैं ये 6 शुरुआती संकेत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Liver Damage Signs: हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। लिवर इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है, जिसे अपने कई अहम कार्यों के लिए जाना जाता है। लिवर न सिर्फ पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, बल्कि यह पोषक तत्वों के भंडारण के साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी अहम भूमिका भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि यह अपना कार्य सही तरीके से कर सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। लिवर डैमेज इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आज कल कई लोग परेशान है। लिवर डैमेड होने की वजह से व्यक्ति को कई गंभीर समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए, तो इ गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। आप इन लक्षणों से लिवर डैमेज की पहचान कर सकते हैं।

    जी मिचलाना और उल्टी

    अगर आपको अक्सर उल्टी होती है या जी-मचलाता है, जो यह लिवर खराब होने या लिवर की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा खून की उल्टी या मल के साथ खून आए, तो यह लिवर डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। अगर आपको यह लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

    यह भी पढ़ें- आपके लिवर को बीमार बना रही हैं ये आदतें, आज ही करें इनमें बदलाव

    पेट की सूजन

    क्रोनिक लिवर डिजीज की वजह से आपके पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिसकी वजह से पेट के आकार में अचनाक से बदलाव दिखाई देने लगता है। पेट में फैलाव या इसका आकार बढ़ना भी लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है।

    त्वचा में खुजली

    त्वचा में खुजली होना लिवर की बीमारी के सामान्य लक्षणों में से एक है। अगर आपकी त्वचा में खुजली हो रही है, तो यह ऑब्ट्रक्टिव पीलिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह बाइल डक्ट में पथरी, बाइल डक्ट या पैंक्रियाज के कैंसर, प्राइमरी बाइलरी सिरोसिस के भी कारण हो सकता है।

    नींद की कमी

    अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या हो रही है, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। दरअसल, लिवर शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन अगर यह खराब हो जाए, तो ये विषाक्त पदार्थ खून में जमा होने लगते हैं, जिससे स्लीप साइकिल गड़बड़ा सकती है। लिवर सिरोसिस के मरीज अक्सर नींद में खलल, खासकर दिन में नींद आने और अनिद्रा की शिकायत करते हैं।

    पैरों में सूजन

    क्रोनिक लिवर डिजीज में, आपके पैरों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है। इससे पैर सूज जाते हैं। अगर आपको अपने पैरों में बेवजह ही सूजन नजर आ रही है, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें और तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें- एनर्जी बूस्टर है मखाना और दूध, जानें इसे खाने के 5 हैरान करने वाले फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik