विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coriander leaves Benefits: सिर्फ खाने की सजावट ही नहीं सेहत के लिए भी गुणकारी है धनिया पत्ती, जानें इसके फायदे

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 09 Nov 2023 01:58 PM (IST)

Coriander leaves Benefits धनिया पत्ती लगभग हर सब्जी को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने न ...और पढ़ें

धनिया पत्ती के फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान
धनिया पत्ती के फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान

HighLights

  1. धनिया पत्ती अक्सर खाने को सजाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
  2. हालांकि, यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है।
  3. आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coriander leaves Benefits: भारतीय व्यंजनों में कई ऐसी सब्जियां और मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं, खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं कई सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जो इन पकवानों की सजावट में काम आते हैं। हालांकि, खाने में इस्तेमाल होने वाली ये सब्जियां और मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाते हैं। धनिया पत्ती इन्हीं में से एक है, जिसे लगभग हर सब्जी की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं क्या है धनिया पत्ते खाने के फायदे-

इम्युनिटी बढ़ाए

अगर आप धनिया पत्ती को सिर्फ खाना सजाने वाली सामग्री समझते हैं, तो आपको बता दें कि यह आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी कारगर है। छोटी सी यह पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो हानिकारक संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो हमारे पूरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी हाइट

दिल को बनाए सेहतमंद

धनिया पत्ती आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। यह हमारे शरीर में अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि धनिया पत्ती दिल की बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

ऐसा माना जाता है कि धनिया की पत्ती में कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं, तो ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए परफेक्ट ऑफिस बनाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो धनिया के पानी को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

पाचन बेहतर बनाए

अगर आप अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशाम रहते हैं, तो धनिया पत्ती को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके पचान को बेहतर बनाने में काफी मददगार है। इनमें मौजूद फाइबर की अच्छी मात्रा स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में मदद करती है, जिससे ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से बचाव होता है। यही वजह है कि इन पत्तियों को अपने आहार में शामिल करने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

त्वचा के लिए गुणकारी

अगर आप स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो इसमें भी धनिया पत्ती आपके काफी काम आ सकता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण में आउटडोर वर्कआउट को लेकर हैं परेशान, तो रखें इन बातों का ध्यान

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik