सुबह उठते ही आंखों में होने लगती है तेज जलन, रात सोते समय पक्का ये गलतियां कर रहे हैं आप
आंखों में जलन से कई लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। बता दें कि eyes infection reasons आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। इसकी वजह यह है कि आप अपनी आंखों की केयर ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आपको यह ध्यान देने की जरूरत है कि आपकी आंखों की केयरिंग बहुत ज्यादा ही जरूरी है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। eyes infection सुबह उठते ही आंखों में जलन होना एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। खासकर सर्दियों में ये समस्या बढ़ जाती है जब आप सुबह उठते हैं तो आपकी आंखों में जलन होने लगती है। आंखों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ गलतियां हैं जो आप रात को सोते समय करते हैं जो आंखों में जलन का कारण बन रही हैं।
मोबाइल फोन का उपयोग करना
रात को सोते समय मोबाइल फोन या कंप्यूटर का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। अब यह देखना आम हो गया है कि रोज रात देर तक लोग मोबाइल का प्रयोग करते हैं इसके बाद फिर सो जाते हैं। रात भर आंखों में स्क्रीन रिफलेक्शन होने के कारण यह जलन की वजह बन जाता है।
यह भी पढ़ें : सर्दियों में बस एक महीने के लिए छोड़ दें मीठी चाय, शरीर में ये बदलाव आने लगेंगे नजर
देर रात क टीवी देखना
देर रात तक टीवी देखने वालों को आंखों में जलन की समस्या हो जाती है। कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हैं जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनती है। इसलिए देर रात तक टीवी देखने से बचना चाहिए। क्योंकि रात को सोते समय टीवी देखने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है।
बहुत ज्यादा देर रात किताब पढ़ना
रात को सोते समय किताब पढ़ने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। किताब पढ़ने से आपकी आंखों में असर पड़ता है जो आपकी आंखों में जलन का कारण बनता है। हमारे बॉडी के अन्य हिस्सों की तरह आंखों को भी आराम चाहिए होता है। इसलिए रात को समय पर सोना चाहिए।
अधिक तेज रोशनी भी कारण
रात को सोते समय अधिक तेज रोशनी से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि कमरे की रोशनी बहुत तेज अधिक न हो और ऐसा भी न हो कि बहुत धीमी हो, क्योंकि कम रोशनी से भी आंखों पर दबाव पड़ता है।
असहज तकिए का उपयोग
रात को सोते समय असहज तकिए का उपयोग करने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है।वही इसके साथ ही रात को सोते समय अधिक गर्म या ठंडे कमरे में सोने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है और जलन हो सकती है। बता दें कि रात को सोते समय मेकअप न हटाना भी जलन का कारण बन सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।