Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दांतों की साफ-सफाई और उसकी स्वच्छता पर ध्यान हर किसी को देना चाहिए, क्योंकि यह हमारे #DaatKiBaatHai

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Wed, 24 Feb 2021 01:27 PM (IST)

    मजबूत मसूड़े और स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। अगर हम इसका सही से ख्याल रखेंगे तो हम दांत दर्द दांतों का कमजोर होना दांतों का पीलापन मसूड़ों में सूजन मसूड़ों से खून आना मुंह से बदबू आना आदि समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

    Hero Image
    दांतों की साफ-सफाई और उसकी स्वच्छता पर ध्यान हर किसी को देना चाहिए, क्योंकि यह हमारे #DaatKiBaatHai

    नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। स्वस्थ रहने का सबसे पहला नियम यही माना जाता है कि आप अपने शरीर की साफ-सफाई और उसकी स्वच्छता का पूरा ध्यान दें। मजबूत मसूड़े और स्वस्थ दांत अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। अगर हम इसका सही से ख्याल रखेंगे, तो हम दांत दर्द, दांतों का कमजोर होना, दांतों का पीलापन, मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू आना आदि समस्याओं से निजात पा सकते हैं। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप कुछ बुनियादी बातों पर ध्यान देकर ओरल हेल्थ को बरकरार रख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में दो बार ब्रश करें 

    दांत अगर साफ और स्वस्थ न हो तो यह हमारी खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। दांतों को साफ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें। एक सुबह और दूसरा रात में सोने से पहले। इससे आपके दांतों और मसूड़ों में जमें खाने के कण जो बाद में बैक्टीरिया का रूप ले लेते हैं, बाहर निकल जाएंगे। ब्रश करने के अलावा खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।  

    सही टूथपेस्ट का चुनाव 

    बाजार में ऐसे कई हानिकारक केमिकल वाले टूथपेस्ट हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्राइक्लोसन (Triclosan), प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल कलर,  और ज्यादा फ्लोराइड (Fluoride) का होना यह बताता है कि आपका टूथपेस्ट आपके दांतों के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आपको नेचुरल टूथपेस्ट पर भरोसा करना चाहिए। Vicco प्राकृतिक उत्पाद बनाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इनके लगभग सभी उत्पाद काफी असरदार है। यही वजह है कि इस स्वदेशी ब्रांड पर लोग सालों से भरोसा करते आए हैं। दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए Vicco Vajradanti Paste बहुत ही लोकप्रिय और पूरी तरह से आयुर्वेदिक उत्पाद है। इसमें बबूल, जंभूल, लौंग, मंजिष्ठा,  वज्रदंती अक्कलकाढ़ा, जेष्टमध, दालचीनी, आमला, अजवाइन जैसे 18 आयुर्वेदिक हर्ब्स हैं। ये पेस्ट दांतों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मसूड़ों को मजबूत करता है और मुंह की बदबू को भी दूर करता है। इससे ब्रश करने से आपका मुंह फ्रेश हो जाएगा। यह बड़ों से लेकर बच्चों तक हर किसी के लिए सुरक्षित है। वैसे Vicco Vajradanti मंजन के रूप में भी उपलब्ध है। दांतों की सफाई करने के बाद इस मंजन से मसूड़ों पर मसाज करना बहुत लाभदायक होता है। इससे काफी लोगों को फायदा भी हुआ है।      

    शुगर और एसिडिक आहार का कम सेवन करें 

    शुगर और एसिडिक आहार हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे दांतों के लिए भी नुकसानदेह हैं। इसमें मिठाइयां, सॉफ्ट ड्रिंक, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड शामिल हैं। लगातार इनके सेवन से दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इस तरह के आहार कैविटी को जन्म देते हैं, जिससे दांत दर्द, मसूड़ों में सूजन जैसी मुंह की कई समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। इसलिए बेहतर है कि आप ऐसे आहारों का कम से कम सेवन करें। 

    दांतों को स्वस्थ रखने वाले आहारों का करें सेवन 

    आपको उन आहारों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे आपके दांत मजबूत हों। हरी सब्जियां, कच्चे गाजर, सेब आदि आहार दांतों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इनमें स्वस्थ फाइबर होता है, जो दांतों के साथ-साथ पूरे स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है।   

    दातों को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए बताई गई उपर्युक्त बातों पर हर किसी को अमल करना चाहिए। साथ ही जब भी आप बाजार से टूथपेस्ट खरीदें तो यह ध्यान दें कि वह हानिकारक केमिकल से फ्री हो, क्योंकि यह आपके #DaatKiBaatHai है। हमारे टूथपेस्ट में नमक है, केवल यह सोचकर टूथपेस्ट लेना समझदारी नहीं है। आपको उस तरह के टूथपेस्ट चुनना चाहिए जो पूरी तरह से प्राकृतिक हो और आयुर्वेदिक हर्ब्स से बना हो। Vicco Vajradanti Paste ऐसा ही पेस्ट है। यह भारतीय बाजार में एक सबसे अच्छा उत्पाद है। Vicco का यह पेस्ट अब  दालचीनी एवं सौंफ फ्लेवर और शुगर फ्री वैरिएंट में भी उपलब्ध है। 

    Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है