विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Virus Advisory: तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, भारत ने जारी किया अलर्ट

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 04:02 PM (IST)

Corona Virus Advisory वायरस की वजह से US और भारत समेत कई देशों में अलर्ट जारी हो गया है। तेज़ी ...और पढ़ें

Corona Virus Advisory: तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, भारत ने जारी किया अलर्ट
Corona Virus Advisory: तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस, भारत ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Corona Virus Advisory: चीन में कोरोना वायरस से अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस की चपेट में 400 से ज़्यादा लोग आ चुके हैं। इसका खौफ सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि आस पास के कई देशों में भी देखा जा सकता है। जिसकी वजह से अमेरिका और भारत समेत कई देशों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण चीन ने वुहान शहर से बाहर जाने वाली उड़ानों और ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को शहर नहीं छोड़ने का गाइडलाइन जारी किया गया है। 

इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने पर बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में एक छींक या खांसी के ज़रिए आसानी से फैल सकता है। यही वजह है कि इसे लेकर काफी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बीते दिसंबर के महीने में इस वायरस का सबसे पहला मामला चीन में आया था। जिसके बाद दूसरे देशों में भी इस वायरस के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, भारत भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के सात एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। चीन और हांगकांग से भारत आने वाले लोगों की जांच की जा ही है।

चीन भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश में लगा है। इसकी एक वजह यह भी है कि चीन में नववर्ष की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में लोग छुट्टियां मनाने के लिए बाहर निकलते हैं और विदेश से भी कई सैलानी चीन पहुंचते हैं। पहले ही चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर में है और इस वायरस की वजह से चीन के टूरिस्म पर बुरा असर पड़ सकता है।