Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अट्रैक्टिव कॉलरबोन पाने के लिए आज से ही शुरू कर दें इन एक्सरसाइजेस का अभ्यास

    कॉलरबोन का नजर आना महिलाओं में आकर्षण का खास केंद्र होता है। लेकिन मोटापे के चलते ये ठीक तरह से नजर नहीं आता। तो आज हम यहां ऐसी कुछ एक्सरसाइजेस के बारे में जानने वाले हैं जो इस हड्डी को हाइलाइट करने में हैं बेहद असरदार।

    By Priyanka SinghEdited By: Updated: Mon, 31 Jan 2022 08:37 AM (IST)
    Hero Image
    गले की एक्सरसाइज करती हुई फिट युवती

    गर्दन के ठीक नीचे और छाती में पसलियों के ऊपर नजर आने वाली हड्डी को अंग्रेजी में कॉलरबोन या ब्यूटी बोन के नाम से जाना जाता है तो वहीं हिंदी में हंसली। इस हड्डी का नजर आना आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। लेकिन मोटापे की वजह से ये हड्डी कई महिलाओं में नजर नहीं आती। तो आज हम कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस जानने वाले हैं जिनके रोजाना अभ्यास से आपके गर्दन, कंधे, बैक और हाथों का फैट कम होने लगेगा और कॉलरबोन शो होने लगेगी। जिसके बाद आप बिंदास होकर नेक हाइलाइट करने वाली ड्रेसेज़ कैरी कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन हां, ऐसा होने में 2-3 हफ्तों से लेकर महीनों तक का वक्त लग सकता है पर रिजल्ट पॉजिटिव मिलेगी ये तय है। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइजेस के बारे में और साथ ही इन्हें करने का तरीका।

    पहली एक्सरसाइज 

    - इसमें अपने हाथ की उंगलियों को एक साथ करके कंधे पर टिका लें।

    - अब दोनों कोहनियों का इस्तेमाल करते हुए सामने की ओर गोला बनाएं।

    - 10-15 बार सीधी दिशा में फिर इतनी ही बार उलटी दिशा में इस एक्सरसाइज को करना है।

    - जितना ज्यादा आप अपने कंधों को खोलेंगी उतना ही ज्यादा फायदा होगा।

    - इसके कम से कम 3 सेट जरूर पूरे करें।

    दूसरी एक्सरसाइज

    ये एक्सरसाइज़ कॉमन है लेकिन कंधों से लेकर बैक, नेक और कॉलरबोन के लिए बहुत ही असरदार है।

    - इसमें हाथों को आगे से जोड़ते हुए पीछे की तरफ खोलने का अभ्यास करना है।

    - शुरू-शुरू में हाथों में दर्द होगा लेकिन प्रयास जारी रखें तभी फायदा होगा।

    - 10-15 बार एक दिशा में हाथ घुमाना है फिर उलटी दिशा में।

    - इसके भी 2-3 सेट पूरे करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka Singh (@ps_yogasana)

    तीसरी एक्सरसाइज

    - दोनों हाथों को कंधे की सीध में दाईं और बाईं ओर फैला लें।

    - अब दाएं हाथ को मोड़ते हुए पीछे ले जाते हुए बाएं कंधे को छूना है और बायां हाथ कंधे की सीध में ही बना रहेगा।

    - फिर बाएं हाथ को मोड़कर दाएं कंधे को छूएं।

    - दोनों तरफ करने के बाद एक चक्र पूरा होता है तो कम से कम 10 बार,  2-3 सेट करें।

    चौथी एक्सरसाइज

    - सामने हाथों को जोड़े और फिर पीछे की ओर ले जाते हुए जितना खोल सकते हैं खोलें।

    - बहुत तेजी से न करें क्योंकि मसल्स खींच सकती है।

    - 10 बार 3 सेट पूरे करें।

    पांचवी एक्सरसाइज

    - हाथों को ऊपर की जोड़े और फिर साइड में फैलाएं।

    - 10 बार 3 सेट करना है।

    तो ये सारी ही एक्सरसाइज़ेस ऐसी हैं जिनकी मदद से आप अपने कॉलरबोन को ही नहीं बल्कि कंधों को भी एक अच्छा शेप दे सकती हैं और साथ ही साथ पीठ के मोटापे को भी कम कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि इन्हें करने के लिए किसी तरह के उपकरण की भी जरूरत नहीं होती। 

    Pic credit- freepik