Move to Jagran APP

Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में खाएं ये 5 सुपरफूड्स, बच्चा होगा हेल्दी

Pregnancy Diet गर्भावस्था में डाइट का विशेष महत्व होता है क्योंकि मां जो कुछ भी खाती है उसका असर बच्चे पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayFri, 03 Feb 2023 05:50 PM (IST)
Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में खाएं ये 5 सुपरफूड्स, बच्चा होगा हेल्दी
Pregnancy Diet: गर्भवती महिलाएं में डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीज़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Diet: मां बनना हर महिला का सबसे सुखद अहसास होता है। वह गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश करती है। प्रेग्नेंसी में महिलाएं लाइफस्टाइल से लेकर डाइट में कई तरह से बदलाव करती हैं। हालांकि गर्भावस्था में महिलाओं को तरह-तरह की चीज़ें खाने का मन करता है, लेकिन अनहेल्दी चीज़ों से गर्भवती महिलाओं को परेशानी भी हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार देने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं, प्रेग्नेंसी में कैसा होना चाहिए डाइट।

1.अखरोट खाएं

अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रखते हैं और बच्चे को भरपूर पोषण मिलता है।

2.सूखे मेवे का सेवन करें

ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो गर्भावस्था में मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो बादाम, काजू, मूंगफली आदि का सेवन कर सकती हैं।

3.डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट का हिस्सा बनाएं

गर्भवती महिलाएं को डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर को डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी होते हैं।

4.हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, सहित कई विटामिन्स से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व मां और बच्चे के सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं।

5. डाइट में कद्दू के बीज को शामिल करें 

गर्भवती महिलाएं अपने डाइट में कद्दू का बीज शामिल कर सकती हैं। इसमें प्रोटीन, फैट, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह गर्भ में पल रहे बच्चे की हड्डियों के विकास में सहायक है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik