यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
गर्मियों के मौसम में तो दिनभर पानी पीने का ख्याल सभी को आता रहता है लेकिन मानसून आने के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- बरसात के मौसम में कई लोग पानी पीने पर ध्यान देना कम कर देते हैं।
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स ट्राई कर सकते हैं।
- शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए भी इन ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून आने के साथ ही अगर आप भी पानी पीने पर कम ध्यान दे रहे हैं, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। इससे न सिर्फ शरीर को डिहाइड्रेशन का सामना करने पर मजबूर होना पड़ता है, बल्कि एनर्जी लेवल भी डाउन चला जाता है। ऐसे में, आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी काफी फायदा देंगी। आइए जानें।

अनार का जूस
विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर अनार का जूस पाचन के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज भी खूब होती हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहते हैं, तो इस जूस को अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है Apple Tea, जानिए इसे बनाने की विधि और सेहत को मिलने वाले अन्य फायदे
नींबू से बनी ड्रिंक्स
शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए और एनर्जी के लेवल को मेंटेन करने के लिए आप नींबू से बनी ड्रिंक्स भी पी सकते हैं, जैसे- शिकंजी या नींबू पानी। बता दें, यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी तो देता ही है, साथ ही पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने का काम करता है।
तरबूज का जूस
गर्मियों में मिलने वाला तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने के लिहाज से काफी गुणकारी माना जाता है। आप इससे बनी ड्रिंक्स से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। पोटेशियम से भरपूर होने के कारण यह डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है और शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होने देता है।
केले का शेक
फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और कई जरूरी विटामिन्स से भरपूर केले का सेवन भी शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। इससे बना शेक न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि दिनभर थकान और कमजोरी से भी बचाता है। दूध और ड्राई फ्रूट्स की मदद से तैयार इस शेक को भी आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अगर आप भी हैं Jamun खाने के शौकीन, तो जरूर ट्राई करें इससे बनी ये डिशेज
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
