Move to Jagran APP

Coconut Water Benefits: अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए रात में सोते समय पिएं नारियल पानी

Coconut Water Benefits जानकारों की मानें तो खराब दिनचर्या गलत खानपान और तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा देर रात तक मोबाइल चलाने से भी नींद गायब हो जाती है। रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:13 PM (IST)
Coconut Water Benefits: अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए रात में सोते समय पिएं नारियल पानी
Coconut Water Benefits: अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए रात में सोते समय पिएं नारियल पानी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Water Benefits: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद ने लेने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक पर्याप्त नींद ने लेने से अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है, जिसे अंग्रेजी में Insomnia कहा जाता है। जानकारों की मानें तो खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा, देर रात तक मोबाइल चलाने से भी नींद में खलल पैदा होती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले नारियल पानी पिएं। इससे अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है। आइए, रात में नारियल पानी पीने के अन्य फायदे जानते हैं -

loksabha election banner

वजन घटाने में मददगार

नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि 250 ग्राम नारियल पानी में महज 40 कैलोरी होती है। रात के समय में नारियल पानी पीने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से फैट बर्न होता है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग रात के समय नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

त्वचा के लिए लाभकारी

इसमें cytokines, प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लॉरिक एसिड त्वचा को संक्रमण से बचाता है। साथ ही मुहांसे से भी निजात दिलाता है। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय नारियल पानी जरूर पिएं।

अनिद्रा में राहत

नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इससे तनाव में आराम मिलता है। अनिद्रा और उच्च रक्तचाप का मुख्य कारण तनाव है। इसके लिए रोजाना रात के समय सोने से पहले नारियल पानी जरूर पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.