Move to Jagran APP

Chikungunya Symptoms : चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, जानें क्या हैं इसके लक्षण

चिकनगुनिया के शुरुआती सिम्टम्स में मरीज को तेज बुखार होता है और उसका तापमान 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्सिकयस तक पहुंच जाता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 02:27 PM (IST)
Chikungunya Symptoms : चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, जानें क्या हैं इसके लक्षण

नई दिल्ली, जेएनएन। बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया कहर बरपाती हैं। इन बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये बीमारियां मच्छर के काटने से फैलती है। इनमेंं डेंगू, मलेरिया सबसे घातक है। जबकि चिकनगुनिया भी घातक है। हालांकि, इसका प्रकोप डेंगू और मलेरिया से कम होता है।

loksabha election banner

बात अगर चिकनगुनिया के कारण की करें, तो यह संक्रामक रोग है, जो मादा एडिस एजिप्टी व एडीस एल्बोपिक्टस मच्छर के काटने से होता है। बता दें कि ये दोनों मच्छर डेंगू रोग को भी जन्म देते हैं। ये मच्छर दिन में काटते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतने की खास जरूरत होती है। 

ये 5 हैं चिकनगुनिया के लक्षण 

1. तेज बुखार 

चिकनगुनिया के शुरुआती सिम्टम्स में मरीज को तेज बुखार होता है और उसका तापमान 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्सिकयस तक पहुंच जाता है। इसमें बुखार एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहता है। इसमें मरीज को तेज बुखार के साथ-साथ सिर दर्द की शिकायत भी होती है।  

2. जोड़ों का दर्द

अगर कोई चिकनगुनिया बीमारी से ग्रसित है, तो उसके जोड़ों में तेज दर्द होगा। यह भी चिकनगुनिया का मुख्य लक्षण है और मरीज को बैठने-उठने या चलने-फिरने में दिक्क्त आती है। यह दर्द मरीज को काफी समय तक झेलना पड़ता है। 

3. जोड़ों में सूजन

चिकनगुनिया रोग में मरीज को जोड़ों में दर्द के अलावा जोड़ों में सूजन की शिकायत होती है। कई बार सूजन बढ़ भी जाता है, जिससे हाथ-पैरों के मूवमेंट में दिक्कत आती है।  

4. मांसपेशियों में दर्द

मांसपेशियों में दर्द चिकनगुनिया का एक और महत्वपूर्ण लक्षण है। वैसे मांसपेशियों में दर्द की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है। यह उठने-बैठने का गलत तरीका या सोने की गलत पोजीशन से भी हो सकता है। अगर आपको हमेशा मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहती है तो आपको डॉक्टर से जरूर जांच करवानी चाहिए। 

5. त्वचा पर चकत्ते

त्वचा पर चकत्ते या रैशेज चिकनगुनिया का अन्य लक्षण है। ये चकत्ते मरीज के चेहरे, हथेली और जांघों पर दिख सकते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के शरीर पर चकत्ते या रैशेज हों। चिकनगुनिया के कुछ और लक्षणों पर नजर दौड़ाएं, तो मतली या उल्टी, थकान और चक्कर आना भी इसके सामान्य लक्षण हैं।

बताए गए ये सभी लक्षण चिकनगुनिया के हैं। ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और अपना ब्लड टेस्ट करवाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.