विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काला मोतिया से बचना है, तो आज ही अपना लें डॉक्टर की बताई 6 आदतें; कम होगा ग्लूकोमा का खतरा

Published: Wed, 11 Mar 2026 12:42 PM (IST)

आंखों की सही देखभाल से ग्लूकोमा का खतरा कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

कैसे रखें अपनी आंखों का सही तरीके से ख्याल? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे रखें अपनी आंखों का सही तरीके से ख्याल? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपनी आंखों की देखभाल तब तक शुरू नहीं करते, जब तक कोई समस्या शुरू न हो जाए। लेकिन आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या ग्लूकोमा से बचने के लिए आंखों की सही देखभाल करना काफी जरूरी है। ग्लूकोमा, जिसे काला मोतिया भी कहा जाता है, एक गंभीर स्थिति है, जिसमें आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी रहता है। 

इसलिए हमने डॉ. पारुल सोनी (फाउंडर एंड डायरेक्टर, कंप्लीट आई केयर, गुरुग्राम) से पूछा कि आंखों की अच्छी देखभाल कैसे कर सकते हैं और इसके लिए कौन-से कदम उठाने जरूरी हैं। आइए जानें इस बारे में उन्होंने क्या बताया। 

नियमित जांच है सबसे जरूरी

आंखों की अच्छी सेहत के लिए सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है नियमित रूप से आंखों की जांच करवाना। रूटीन चेक-अप की मदद से ग्लूकोमा, मोतियाबिंद या डायबिटिक आई डिजीज जैसी बीमारियों का शुरुआती स्टेज पर ही पता लगाया जा सकता है। समय रहते पहचान होने से आंखों की रोशनी प्रभावित होने से पहले ही इनका इलाज किया जा सकता है।

Glaucoma prevention tips

(AI Generated Image)

सही खान-पान और पोषण

आंखों की रोशनी के लिए सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। विटामिन-ए, सी और ई के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स आंखों की सेहत के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, खट्टे फल, नट्स और मछली को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेटेड रखना और प्रोसेस्ड या मीठी चीजों से परहेज करना भी आंखों की सुरक्षा में मदद करता है।

डिजिटल स्क्रीन से बचाएं

आज के समय में स्क्रीन पर काम करना मजबूरी है, लेकिन इससे आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करना जरूरी है। इसके लिए 20-20-20 नियम फॉलो करें। हर 20 मिनट के काम के बाद, 20 फीट की दूरी पर मौजूद किसी चीज को कम से कम 20 सेकंड तक देखें। यह आपकी आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है। साथ ही, पढ़ते या काम करते समय सही रोशनी का ध्यान रखें और स्क्रीन देखने के लिए ब्लू कट लेंस ग्लासेज का इस्तेमाल करें। 

धूप और बाहरी खतरों से सुरक्षा

सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, बाहर निकलते समय सनग्लासेस पहनना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, पूरी नींद लेना और स्मोकिंग से दूर रहना भी आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

स्वच्छता का रखें ध्यान

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हाइजीन पर ध्यान देना भी जरूरी है। गंदे हाथों से आंखों को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, बार-बार आंखों को न छुएं। इससे भी इन्फेक्शन हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- साइलेंट चोर ‘ग्लूकोमा’ से रहें सावधान! आंखों में दिखें ये संकेत, तो तुरंत करवाएं जांच

यह भी पढ़ें- कहीं आंखों को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही आई ड्रॉप? डॉक्टर समझा रहे हैं कैसे पहचानें साइड इफेक्ट्स