Coronavirus & COVID-19: कोरोना वायरस और कोविड-19, इन दोनों में फर्क जानते हैं आप?
Coronavirus COVID-19 अगर आपको भी कोविड-19 को समझने में मुश्किल आ रही है तो परेशान न हो आप ऐसे अकेले इंसान नहीं हैं। कई लोगों को इनमें दोनों में स्पष्टता नहीं है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coronavirus & COVID-19: भारत में कोरोना वायरस के मामले एक लाख से ज़्यादा के आंकड़े को छू चुके हैं। वहीं, दुनिया भर में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 49 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसके बावजूद कोरोना वायरस के जल्द ख़त्म होने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।
क्या आप भी कोविड-19 महामारी को लेकर अस्पष्ट हैं?
अगर आपको भी कोविड-19 को समझने में मुश्किल आ रही है, तो परेशान न हो आप ऐसे अकेले इंसान नहीं हैं। ये एक ऐसी रहस्यमय बीमारी है, जिसके हर दूसरे दिन नए लक्षण सामने आते हैं। यही वजह है कि सभी लोगों के दिमाग में इससे जुड़े कई सवाल हैं।
कोरोना वायरस और कोविड-19 में फर्क
सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के दिमाग़ में है, वह ये है कि क्या कोविड-19 और कोरोना वायरस में कोई फर्क है? इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल लगातार होता आ रहा है, इसलिए किसी का भी इसे न समझना आम बात है। आपको ये समझने की ज़रूरत है कि कोरोना वायरस और कोविड-19 दोनों आपस में संबंधित हैं, लेकिन ये दोनों एक नहीं हैं।
क्या है कोरोना वायरस
कई तरह के वायरस, और इससे उत्पन्न होने वाली बीमारियों को विशिष्ट नाम दिए गए हैं। कोरोना वायरस के एक वायरस के परिवार को संदर्भित करता है जो बीमारी फैलाने वाले वायरस के प्रसार के लिए ज़िम्मेदार हैं। इनमें से कई बीमारियां जानलेवा हैं, जैसे MERSA, SARS, ज़ुकाम।
ये नाम कैसे पड़ा
कोरोना वायरस नाम लैटिन भाषा के शब्द 'कोरोना' से आया है, जिसका अर्थ है ताज। इस वायरस को ये नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि जब इसे माइक्रोस्कोप से देखा जाता है, तो ये एक ताज के आकार का दिखता है।
ये वायरस ज़ूनॉटिक हैं, जिसका मतलब ये हुआ कि ये जानवरों और इंसानों के बीच प्रसारित होते हैं। SARS-CoV को सीवेट बिल्लियों से मनुष्यों में प्रसारित हुआ और MERS-CoV ड्रोमडेरी ऊंटों से।
क्या है कोविड-19
इसकी तुलना में, COVID-19 नाम हाल ही में पाए गए कोरोना वायरस के एक प्रकार को दिया गया है। जिसकी शुरुआत चीन के शहर वुहान से हुई। वहीं, आधिकारिक रूप से इस पहले सिवियर एक्यूट रेस्पीरेट्री सिंड्रोम कोरोना वायरस 2 यानी SARS-CoV-2 का नाम दिया गया था। कोविड-19 वो बीमारी है जिसकी वजह से SARS-CoV-2 वायरस फैलता है।