Move to Jagran APP

Insomnia: क्या आपको भी है देर रात तक जागने की आदत, तो इन 5 चीजों से पाएं निजात

Insomnia इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी हाइपोग्लाइसेमिक हाइपोलिपिडेमिक एनाल्जेसिक के गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में दवा की तरह काम करते हैं। खासकर अनिद्रा के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। कृष्ण कमल की चाय पीने से अनिद्रा में आराम मिलता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 06 Feb 2023 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 09:21 PM (IST)
Insomnia: क्या आपको भी है देर रात तक जागने की आदत, तो इन 5 चीजों से पाएं निजात
Insomnia: क्या आपको भी है देर रात तक जागने की आदत, तो इन 5 चीजों से पाएं निजात

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Insomnia: सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। इससे मन और मस्तिष्क दोनों तनाव मुक्त रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, काम की अधिकता, तनाव और चिंता समेत अन्य कारणों की वजह से कुछ लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। इसके अलावा, देर रात तक मोबाइल स्क्रॉलिंग से भी रात की नींद गायब हो जाती है। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों में समाधान छिपा है। आसान शब्दों में कहें तो इन चीजों के सेवन से अनिद्रा को समस्या को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

तुलसी

सदियों से तुलसी का औषधि रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम समेत कई अन्य बीमारियों में आराम मिलता है। इसके अलावा, तुलसी के सेवन से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सोने से पहले तुलसी के पत्तों की चाय पिएं। इससे अनिद्रा में आराम मिलता है।

अश्वगंधा

अनिद्रा के लिए अश्वगंधा दवा समान है। इसकी पत्तियों में गुणकारी तत्व पाए जाते जाते हैं, जो अनिद्रा को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से तनाव में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिलाकर सेवन करें।

कृष्ण कमल चाय

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, एनाल्जेसिक के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में दवा की तरह काम करते हैं। खासकर, अनिद्रा के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। कृष्ण कमल की चाय पीने से अनिद्रा में आराम मिलता है।

वेलेरियन

18 वीं सदी से वेलेरियन का इस्तेमाल अनिद्रा को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से अनिद्रा में बहुत जल्द आराम मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि वेलेरियन के सेवन से अनिद्रा में तत्काल आराम मिलता है।

कैमोमाइल चाय

अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले कैमोमाइल चाय का सेवन करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा को दूर करने में सहाक होते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.