विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: इन चीजों के साथ कभी न पिएं पानी, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 14 Oct 2023 03:58 PM (IST)

Health Tips शरीर को स्वस्थ और फिट रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। ...और पढ़ें

Health Tips: इन चीजों के साथ न पिएं पानी
Health Tips: इन चीजों के साथ न पिएं पानी

HighLights

  1. खट्टे फल खाने के बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए।
  2. केले में घुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
  3. दही खाने के बाद तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। कहते हैं कि कोई इंसान बिना खाने के कुछ दिन जीवित रह सकता है, लेकिन पानी के बिना नहीं रह सकता। पानी बॉडी को हाइड्रेट करता है, साथ ही शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को भी बाहर निकालता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना करीब 8-9 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। रोजाना निश्चित मात्रा में पानी पीने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है, हालांकि कुछ चीजों के खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आयुर्वेद में पानी पीने के कुछ नियम बताए गए हैं, कुछ चीजों को खाने के बाद पानी नहीं पिया जाता। इन चीजों के सेवन के बाद पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी होती है, साथ ही पाचन संबंधी समस्या होती है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे चीजें हैं, जिनका सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

केला

केले में घुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अगर आप केले खाने के बाद ज्यादा पानी पीते हैं, तो पेट में गैस की समस्या हो सकती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है, इसलिए केला खाने के साथ या बाद में पानी नहीं पीना चाहिए।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू पहले से ही जूसी होते हैं। इनमें पहले से ही काफी मात्रा में पानी होता है, इसलिए इनके साथ भी पानी का सेवन न करें, इससे आपका पेट जल्दी भर जाएगा।

यह भी पढ़ें: नवरात्र में क्यों किया जाता है सात्विक भोजन, जानें इसके बेहतरीन फायदे

दही

दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहता है। दही खाने के एकदम बाद पानी पीने से ये प्रोबायोटिक्स नष्ट हो जाते हैं।

तीखा खाना

तीखे खाने के साथ अक्सर लोग पानी पी लेते हैं। मिर्ची लगने पर हमेशा दूध या दही खाना फायदेमंद होता है। तीखा खाने के बाद पानी पीने से पेट की जलन और बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ेंपाचन से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भीगे हुए काजू खाने के हैं ये 6 बड़े फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik