Move to Jagran APP

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान है चौलाई, ऐसे करें सेवन

researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार चौलाई डायबिटीज और मोटापे के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इस शोध में शामिल लोगों को तीन महीने तक रोजाना 20 ग्राम चौलाई के सेवन करने की सलाह दी गई।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 02:00 PM (IST)
चौलाई डायबिटीज और मोटापे के लिए फायदेमंद होता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चौलाई का सेवन ग्रामीण क्षेत्रों में साग के रूप में किया जाता है। यह देश और दुनिया के सभी देशों में पाई जाती है। इसकी कई प्रजातियां हैं। इनमें एक चौलाई है, जिसे अंग्रेजी में अमरंथ कहा जाता है। गर्मी और बरसात के दिनों में चौलाई अधिक उगती है। दुनियाभर में चौलाई की खेती की जाती है। भारत में भी इसकी खेती की जाती है। आयुर्वेद में इसे पंचाग औषधि कहा जाता है। इसके सभी अंगों का इस्तेमाल किया जाता है। चौलाई में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। खासकर चौलाई में सोना धातु पाया जाता है जो किसी अन्य साग सब्जी में नहीं पाया जाता है। साथ ही चौलाई में विटामिन-सी, मिनरल्स, प्रोटीन और लिपिड्स पाए जाते हैं जो कई रोगों में रामबाण उपाय है। विशेषज्ञों की मानें तो चौलाई डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में चौलाई को डायबिटीज के लिए दवा समान बताया गया है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो चौलाई का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार, चौलाई डायबिटीज और मोटापे के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को भी नियंत्रित होता है। इस शोध में शामिल लोगों को तीन महीने तक रोजाना 20 ग्राम चौलाई के सेवन करने की सलाह दी गई। इस शोध का परिणाम चौकाने वाला रहा है। इसके सेवन से डायबिटीज और मोटापे में बहुत आराम मिला। अमरंथ के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। साथ ही अमरंथ के सेवन से ह्रदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। अमरंथ में एंटी-डायबिटिक एंड एंटी-ऑक्सीडेटिव के गुण पाए जाते हैं।

ऐसे करें सेवन

जैसा कि हम सब जानते हैं कि चौलाई की साग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, आप चौलाई की रोटी का सेवन दोनों समय कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.