विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cranberry Benefits: वजन घटाने से लेकर दांतों को मजबूत बनाने तक, जानिए छोटे-से करौंदे के बड़े फायदे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 11 Jan 2023 11:48 AM (IST)

Cranberry Benefits छोटे-से करौंदे के कई बड़े फायदे हैं। यह पोषक तत्वों का खजाना है। सेहत के लिए करौंदे का ...और पढ़ें

Cranberry Benefits: करौंदे खाने के हैं गजब के फायदे
Cranberry Benefits: करौंदे खाने के हैं गजब के फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cranberry Benefits: करौंदे का टेस्ट खट्टा होता है, इसका आचार तो आपने जरूर चखा होगा। करौंदे का इस्तेमाल सब्जी, चटनी, जैम, जूस आदि बनाने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है। यह प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, करौंदे के फायदे।

1.दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार

करौंदा दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। यह दांतों में पायरिया के संक्रमण को दूर करने में सहायक है।

2.दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए करौंदे का जूस काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो सकता है।

3.इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

करौंदा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और अन्य बीमारी से बच सकते हैं।

4.वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डेली डाइट में करौंदे का जूस शामिल कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

5.मेमोरी बढ़ाने में सहायक

करौंदे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मेमोरी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

6.बालों के लिए फायदेमंद

करौंदा में मौजूद विटामीन-सी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो डाइट में करौंदे का जूस शामिल कर सकते हैं।

7.पाचन के लिए सहायक

यह पेट संबंधी समस्या जैसे- कब्ज, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मददगार है। करौंदे के सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik