विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Drinks: शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 04 Mar 2023 02:46 PM (IST)

Healthy Drinks गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ जरूर पिएं। इसके सेवन से हाजमा ...और पढ़ें

Healthy Drinks: शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स
Healthy Drinks: शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Drinks: समर सीजन में खाने की कम और शीतल पेय पीने की इच्छा अधिक होती है। ऐसा अत्यधिक पसीना निकलने से होता है। इससे थकान की समस्या होती है। इस स्थिति में प्यास अधिक लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में गुड बैक्टीरिया के असंतुलन या कमी से भी ऐसा होता है। अगर आप भी शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाना चाहते हैं, तो गर्मी के दिनों में रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन करें। आइए जानते हैं-

छाछ पिएं

गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ जरूर पिएं। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है। खासकर, दोपहर में भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नींबू पानी पिएं

गर्मी के दिनों में लोग तापमान बढ़ने से बेहाल रहते हैं। शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे बचाव के लिए नींबू पानी रोजाना पिएं। आप चाहे तो चिया सीड्स युक्त नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है।

गुलकंद दूध पिएं

गर्मी के दिनों में अत्यधिक तापमान होने के चलते पित्त असंतुलित रहता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में गुलकंद दूध जरूर पिएं। खासकर, रात में सोने से पहले गुलकंद दूध पीना सेहत के लिए अधिक लाभदायक होता है। इससे रात में नींद भी अच्छी आती है।

केले के तने का रस पिएं

अधिकांश लोग केले के तने के रस के बारे में नहीं जानते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस रस के सेवन से सूजन कम होती है। साथ ही शुगर भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

गन्ने का जूस पिएं

समर सीजन में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गन्ने का जूस जरूर पिएं। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। डॉक्टर भी पीलिया रोग में गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में उर्जा का संचार होता है। साथ ही शरीर हाइट्रेड रहता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में गन्ने का रस जरूर पिएं।

नारियल पानी पिएं

अगर आप यूरिन में जलन और पित्त इम्बैलेंस की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल पानी पिएं। नारियल पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है। साथ ही शरीर का तापमान ठंडा रहता है। इसके लिए रोजाना नारियल पानी का जरूर सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।