Move to Jagran APP

High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं यह ड्रिंक

High Cholesterol रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में बताया गया है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सेब का सिरका सक्षम है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम भी किया जा सकता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 06:29 PM (IST)
High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं यह ड्रिंक
High Cholesterol: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाली पेट पिएं यह ड्रिंक

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। इसका उत्सर्जन लिवर में होता है। यह शरीर में हार्मोन और विटामिन समेत कई आवश्यक तत्वों के निर्माण में मददगार साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, जिन्हें गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, तो बैड कोलेस्ट्रॉल नुकसानदेह होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के चलते हार्ट संबंधी बीमारियां होती हैं। इसके अलावा, स्ट्रोक का भी खतरा रहता है। इससे न केवल हृदय रोग, बल्कि कई अन्य बीमारियां भी होती हैं। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में ये ड्रिंक पिएं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

क्या कहती है शोध

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में बताया गया है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सेब का सिरका सक्षम है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम भी किया जा सकता है। इस शोध में 19 लोगों को शामिल किया गया था, जिन्हें 8 हफ्ते तक रोजाना सुबह में खाली पेट सेब के सिरके का सेवन करने की सलाह दी गई। शोध में शामिल लोगों ने रोजाना सुबह में खाली पेट एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन किया। इस शोध का परिणाम संतोष जनक मिला। इस शोध के जरिए खुलासा हुआ कि रोजाना सुबह में सेब के सिरके के सेवन से मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग का खतरा कम होता है। साथ ही फैट, शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

कैसे करें सेवन

रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें। इससे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब के सिरके का सीमित मात्रा में सेवन करें। इससे अधिक सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.