Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Benefits of Cinnamon: महिलाओं के लिए वरदान है दालचीनी, इन बीमारियों में मिलता है आराम

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 10:07 PM (IST)

    Health Benefits of Cinnamon हार्मोन असंतुलन की वजह से PCOS की समस्या होती है। इसके कई साइड इफेक्ट्स देखे जाते हैं। इनमें कील मुहांसे चेहरे पर अनचाहे बाल वजन बढ़ना असमय बालों का गिरना शामिल हैं। इसके अलावा खराब दिनचर्या के वजह से भी यह बीमारी होती है।

    Hero Image
    Health Benefits of Cinnamon: महिलाओं के लिए वरदान है दालचीनी, इन बीमारियों में मिलता है आराम

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Benefits of Cinnamon: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर, महिलाओं के लिए यह और भी मुश्किल टास्क है। महिलाओं को हार्मोनल चेंजेस के चलते कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। साथ ही काम की अधिकता की वजह से महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं। इससे उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक खराब दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से कई बीमारियां भी घर कर जाती हैं। इनमें एक PCOS है। आजकल यह बीमारी सामान्य हो गई है। यह बीमारी हार्मोन असंतुलन की वजह से होती है। अगर आप भी PCOS की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से  PCOS में आराम मिलता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि दालचीनी महिलाओं के लिए वरदान साबित होती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदे मिल पाते हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PCOS क्या है?

    हार्मोन असंतुलन की वजह से PCOS की समस्या होती है। इसके कई साइड इफेक्ट्स देखे जाते हैं। इनमें कील, मुहांसे, चेहरे पर अनचाहे बाल, वजन बढ़ना, असमय बालों का गिरना शामिल हैं। इसके अलावा, खराब दिनचर्या (धूम्रपान, शराब का सेवन, देर रात जागना) के वजह भी यह बीमारी होती है। इस स्थिति में ओवरी में अंडे बनाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। कई महिलाओं में ओवरी में एग्ज नहीं बनते हैं। आसान शब्दों में कहें तो गर्भाशय से अंडे का उत्सर्जन नहीं हो पाता है।

    कैसे करें सेवन ?

    इसके लिए एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से उबाल लें। अब चाय की तरह दालचीनी चाय का सेवन करें। आप दालचीनी पानी को टेस्टी बनाने के लिए नींबू और शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससे अनियमित माहवारी में भी फायदा मिलता है।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner