विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना पसीना बहाए नींद में बर्न करें फैट, बस सोने के तरीके में आज से ही करें ये बदलाव

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 23 Feb 2026 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2026 07:37 AM (IST)

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ चलते-फिरते ही नहीं, बल्कि सोते हुए भी कैलोरी बर्न की जा सकती है। ...और पढ़ें

सोते समय भी बर्न करें कैलोरी: जानें कैसे बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म (Picture Credit- AI Generated)

सोते समय भी बर्न करें कैलोरी: जानें कैसे बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यह आम धारणा है कि जब शरीर नींद की अवस्था में होता है तो कैलोरी स्टोर करता है, बर्न नहीं करता। लेकिन यह सच नहीं है। सोते समय कैलोरी बर्न करने की मात्रा अलग-अलग फैक्टर्स पर निर्भर करती है जैसे वजन, मेटाबॉलिज्म और हर रात की अच्छी नींद। आखिर हम सोते समय कितनी कैलोरी बर्न करते हैं और कैसे बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं, आइए जानते हैं।

कितनी कैलोरी करते हैं खर्च

ज्यादातर एडल्ट आठ घंटे की नींद के दौरान 400 कैलोरी बर्न करते हैं, लेकिन ज्यादा मसल मास या हाई मेटाबॉलिज्म वाले लोग 500 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। इससे आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि आपकी बॉडी किस तरह आराम की स्थिति में भी एनर्जी का इस्तेमाल कर रही है।

इन तरीकों से ज्यादा कैलोरी कर सकते हैं बर्न

  • रात 8 बजे के बाद खाना आपके मेटाबॉलिज्म को उतना स्लो नहीं करता, जितना गलत खानपान। इसलिए रात के समय या शाम के स्नैक्स में क्या ले रहे हैं उस पर जरूर नजर डालें।
  • रोजाना एक्सरसाइज करने और खासकर मसल्स को मजबूत बनाने वाले वर्कआउट करने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। सोने जाने से पहले एक्सरसाइज करना भी फायदा पहुंचा सकता है।
  • वजन कम करने से भी मेटाबॉलिज्म की रफ्तार बढ़ती है। लेकिन सोने से पहले कैफीन युक्त ड्रिंक लेने से नींद आने में परेशानी होती है, जिससे कैलोरी बर्न करने की रफ्तार भी कम हो जाती है।
  • रोजाना सोने-जगने का एक समय तय करें। इसके लिए आप सोने जाने से पहले कुछ एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जिससे आप आसानी से सो सकें।
  • सोने से पहले फोन, कंप्यूटर या टीवी को बंद कर दें। इन डिवाइसेस से निकलने वाली रोशनी आपकी नींद की रिदम को खराब कर सकती हैं।

क्या सोते समय फैट भी होता है बर्न

सोते समय जब हम कैलोरी बर्न करते हैं तो वह फैट्स या फिर एनर्जी के सोर्स के रूप में इस्तेमाल होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स से मिल सकती है। लेकिन आपकी टोटल एनर्जी, मसल मास, नींद की क्वालिटी और रोजाना की एक्टिविटी ही ज्यादा मायने रखती हैं।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए बेस्वाद खाने पर हो रहे हैं मजबूर? 5 रोस्टेड स्नैक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

यह भी पढ़ें- तेजी से वजन कम करना फिटनेस नहीं, बीमारी को न्योता है! एक्सपर्ट ने बताया क्या है सही स्पीड

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।