विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वजन कम करने के अलावा कब्ज दूर करने में भी फायदेमंद है काले नमक का सेवन करना

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Wed, 21 Jul 2021 12:09 PM (IST)

सलाद ड्रिंक में काला नमक डालने पर उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। लेकिन काला नमक खाने का स्वाद बढ़ाने ...और पढ़ें

ब्लैक, पिंक, हिमालयन, रॉक सॉल्ट रखा हुआ
ब्लैक, पिंक, हिमालयन, रॉक सॉल्ट रखा हुआ

काले नमक को ब्लैक, हिमालयन, पिंक और रॉक साल्ट जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। आयरन और दूसरे खनिजों की वजह से इसका रंग हल्का गुलाबी लिए होता है। ये नमक नॉर्मली जो नमक खाया जाता है उससे ज्यादा हेल्दी होता है। आइए जान लेते हैं इसे खाने में शामिल करने और ऐसे इस्तेमाल करने के फायदे।

वजन करता है कम 

भोजन में बहुत ज्यादा सोडियम की मात्रा मोटापा बढ़़ाने का काम करती है लेकिन वहीं अगर आप काला नमक खाते हैं तो इसमें मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापा की कम करने लगता है। मतलब सिर्फ काले नमक पर डिपेंड न हो जाएं इसके साथ योग, व्यायाम तो जरूरी हैं ही।

कब्ज से राहत

कब्ज के इलाज में काला नमक खाने की सलाह अक्सर सुनी होगी आपने। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। काले नमक को भुने जीरे के पाउडर के साथ मिक्स करें और फांक कर पानी पी लें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।  

हाई बीपी वालों के लिए

मोटापे, डायबिटीज़ की तरह अब ब्लड प्रेशर की समस्या भी आम हो चुकी है। इसकी एक वजह भोजन में बहुत ज्यादा नमक का सेवन भी होता है। जिससे रक्तचाप बढ़ सकता है। ऐसे में बिना खाने का स्वाद बिगाड़े हेल्दी रहने के लिए नॉर्मल नमक की जगह काले नमक का सेवन करना शुरू कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई ऐसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं। 

हेल्दी स्किन के लिए

काले नमक को ब्यूटी केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, स्क्रब और स्पा के तौर पर इसका इस्तेमाल डेड सेल्स को रिमूव करने के लिए किया जाता है। डेड सेल्स के रिमूव होते ही स्किन एकदम साफ-सुथरी और खिली-खिली नजर आने लगती है। गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर नहाने के भी फायदे होते हैं।

 

Pic credit- Pixabay