Move to Jagran APP

Fruits on Empty Stomach: सुबह खाली पेट करें इन फलों का सेवन, मिलेगा डबल फायदा

फल हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स हमेशा फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर फलों को रोजाना खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। खासकर अगर आप सुबह खाली पेट इसे खाते हैं तो इससे दोगुना फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट फल खाने के फायदे-

By Jagran News Edited By: Harshita Saxena Tue, 12 Mar 2024 09:26 PM (IST)
Fruits on Empty Stomach: सुबह खाली पेट करें इन फलों का सेवन, मिलेगा डबल फायदा
जानें खाली पेट फल खाने के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fruits on Empty Stomach: विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त फल अगर सुबह खाली पेट खाए जाएं तो इनके डबल फायदे मिलते हैं। जी हां, कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें सुबह खाने से न सिर्फ डबल फायदे मिलते हैं, बल्कि हमारे शरीर को पूरा पोषण भी मिलता है। सुबह के समय कुछ फूड्स और कुछ फल हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वेजिटेबल सूप,भीगे बादाम, दलिया, ओट्स और दही इन्हीं में से एक है।

इसके अलावा कुछ फल भी ऐसे हैं, जिन्हें सुबह जरूर खाना चाहिए। ब्लैक बेरी, संतरा,अनन्नास, नींबू,अनार, पपीता केला, सेब, स्ट्राबेरी जिनमें बहुत सारे विटामिन, मिनरल और अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं, खाली पेट खाने पर लाभदायक होते हैं।

यह भी पढ़ें-  Diabetes की समस्या का रामबाण इलाज हैं ये जड़ी-बूटियांं, शुगर कंट्रोल करने के साथ ही मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट फल खाना क्यों फायदेमंद?

इसका कारण यह है कि सुबह के समय हमारे पेट का खाली होना और ऐसे में फलों का पेट में जाने से उनका अवशोषण सही तरीके से होता है और फिर इन अवशोषित तत्वों का फायदा सीधे हमारे ऑर्गन को मिलता, जिससे हमें पूरा पोषण मिलता है। इन फलों को सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है-

सेब

सेब हर समस्या में कारगर एक सुपर फूड है। इसे सुबह खाली पेट खाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करता है और हमारे ब्रेन को पोषण देकर इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। ये हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

किवी

एक्टिनिडिन नामक एंजाइम से भरपूर किवी हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही इसे खाली पेट खाने से हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है और मजबूत भी बनती है।

पाइनएप्पल

विटामिन सी और मैगनीज से भरपूर अन्नानास यानी पाइनएप्पल को सुबह खाली पेट खाने से हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और हमारी हड्डियों को अंदर से मजबूत भी मिलती है।

पपीता

सुबह खाली पेट पैपाइन और काइमोपापाइन जैसे एंजाइम्स से भरपूर पपीता को खाने से हमारी पाचन क्रिया तंदरुस्त रहती है और कभी कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इससे स्किन केयर भी होती है, क्योंकि ये विटामिन ए सी और ई से भरपूर होता है।

तरबूज

सुबह खाली पेट तरबूज खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे हमारा शरीर पूरे दिन हाइड्रेटेड रहता है। ये लाइकोपीन से भरपूर एक एंटी-ऑक्सीडेंट युक्त फल है।

यह भी पढ़ें- क्या आपके दिमाग में भी फूटते हैं पॉपकॉर्न की तरह विचार, तो इन तरीकों से करें इसे कंट्रोल

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik