विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gluten Free Diet: ग्लूटन-फ्री डाइट फॉलो करने का सोच रहे हैं? तो पहले जान लें किसको हो सकता है नुकसान

By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
Published: Thu, 31 Aug 2023 03:58 PM (IST)

Gluten Free Diet पिछले कुछ सालों में आपने ग्लूटन फ्री डाइट के बारे में काफी पढ़ा और सुना होगा। ग्लूटन-फ्री ...और पढ़ें

Gluten Free Diet: शरीर के फायदे के साथ नुकसान भी पहुंचाती है ग्लूटन फ्री डाइट
Gluten Free Diet: शरीर के फायदे के साथ नुकसान भी पहुंचाती है ग्लूटन फ्री डाइट

HighLights

  1. ग्लूटन फ्री डाइट का मतलब क्या होता है?
  2. ग्लूटन फ्री डाइट फॉलो करने के फायदे और नुकसान दोनों जानना है जरूरी।
  3. किन लोगों को नहीं करना चाहिए ग्लूटन फ्री डाइट फॉलो?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gluten Free Diet: सोशल मीडिया के इस दौर में आपको कई नई चीजों के बारे में पढ़ने और देखने को मिलता है। जिसमें आजकल तरह-तरह की डाइट्स भी शामिल हैं। लोग वजन कम करने से लेकर अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए कीटो, लो-फैट डाइट जैसी कई डाइट्स फॉलो करते हैं।

इसके अलावा आपने नो कार्ब डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग, प्लांट बेस्ड डाइट के साथ आपने ग्लूटन फ्री डाइट के बारे में भी सुना होगा। ग्लूटेन फ्री डाइट का मतलब है कि अपने खाने से ऐसे फूड्स को हटा देना जिनमें ग्लूटन मौजूद होता है। 

क्या होता है ग्लूटन?

दरअसल, ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो कि गेंहू और अन्य अनाज में पाया जाता है। कई लोगों को इस प्रोटीन से एलर्जी होती है, जिस वजह से वह इस डाइट को फॉलो करते हैं। हालांकि, ग्लूटन फ्री वे भी फॉलो करते हैं, जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी नहीं होती। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसे फॉलो करने का निर्णय आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। हर फूड में अपनी एक खासीयत होती है, इसलिए अपनी डाइट में तरह-तरह की खाने की चीजों को शामिल करने से आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया से प्रेरणा लेकर ग्लूटन फ्री डाइट फॉलो करने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों जान लें। 

ग्लूटन फ्री डाइट के फायदे

  • जिन लोगों को सीलिएक बीमारी है यानी जिन्हें ग्लूटन से एलर्जी है, उनके लिए ग्लूटन फ्री डाइट काफी फायदेमंद साबित होती है।
  • ग्लूटेन फ्री डाइट को फॉलो करने से एलर्जिक लोगों के पाचन तंत्र में सुधार होने लगता है। इस डाइट की वजह से यह लोग दिनभर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  • ज्यादातर प्रोसेस्ड और बैक्ड फूड्स में ग्लूटन होता है। ग्लूटन-फ्री डाइट का मतलब है कि आपके आहार से हाई कोलेस्ट्रॉल वाले फूड्स भी बाहर हो जाएंगे। जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप स्नैक्स खाने की जगह ताजा फल खा सकते हैं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
  • जो लोग सीलीऐक बीमारी से जूझ रहे होते हैं, वे अक्सर कमजोर महसूस करते हैं। अगर ऐसे लोग ग्लूटन-फ्री डाइट अपनाते हैं, तो उनकी सुस्ती जल्दी दूर हो सकती है। इसके अलावा इससे एनर्जी भी बूस्ट होती है।
  • सभी ग्लूटन फ्री प्रोडक्ट्स काफी हेल्दी होते हैं यानी इनसे आपको भरपूर पोषण मिलता है। अंडे और मीट शरीर को प्रोटीन देते हैं, वहीं फल विटामिन्स और खनिज पदार्थ देते हैं। नट्स कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। 

ग्लूटन फ्री डाइट के नुकसान

अगर आप सिर्फ वजन घटाने के लिए ग्लूटन फ्री डाइट को फॉलो करना चाह रहे हैं, तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ग्लूटन फ्री डाइट में फाइबर नहीं होता, जिसकी कमी आपके पाचन को परेशान कर सकती है। वजन कम होने की जगह बढ़ भी सकता है।

ग्लूटन फ्री डाइट में विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, लेकिन फिर भी कई ऐसे भी पोषक तत्व हैं जो इसमें नहीं होते। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर को नुकसान हो सकता है। जैसे कि आयरन और फोलिक एसिड की कमी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है।

कई रिसर्च में ये सामने आया है कि ग्लूटेन फ्री डाइट टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी पैदा कर सकती है। जब पैनक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाते, तो इससे टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है। ऐसा शरीर में ग्लूटन की कमी से हो सकता है। 

Disclaimer: अगर आपको सीलिएक बीमारी की परेशानी नहीं है, तो ग्लूटेन फ्री डाइट लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik