विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bay Leaves Benefits: कब्ज और एसिडिटी की छुट्टी कर देगा तेजपत्ता! जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Published: Mon, 26 Feb 2024 05:50 PM (IST)

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में पेट में गड़बड़ एक आम बात बन गई है। अक्सर लोग शरीर को हेल्दी रखने ...और पढ़ें

कब्ज और एसिडिटी से राहत पाने के लिए ऐसे करें तेजपत्ते का इस्तेमाल
कब्ज और एसिडिटी से राहत पाने के लिए ऐसे करें तेजपत्ते का इस्तेमाल

HighLights

  1. तेजपत्ता सिर्फ खाने का जायका ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि ये आपकी सेहत को कई फायदे भी पहुंचाता है।
  2. हर किचन में आसानी से मिलने वाले इस मसाले में कैल्शियम, पोटैशियम, सेलेनियम और आयरन पाया जाता है।
  3. तेजपत्ते का काढ़ा या चाय बनाकर भी आप कब्ज या एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bay Leaves Benefits: भारत में ऐसा कोई घर ढूंढना मुश्किल ही होगा, जिसके किचन में तेजपत्ता न मिलता हो। आप भी अलग-अलग पकवान में इसका इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मामूली-सा लगने वाला ये सूखा पत्ता आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या से निजात दिला सकता है। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर इस तेजपत्ते के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताएंगे।

डाइजेशन को बेहतर करता है

खाने-पीने की हमारी खराब आदतें ही गैस और एसिडिटी की वजह बनती हैं। ऐसे में तेजपत्ता आपके पाचन को दुरुस्त कर सकता है। पेट में होने वाली कब्ज और ऐंठन की समस्या से भी निजात दिलाने में ये आपकी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाजवाब है हरा धनिया, जानें इस खाने से मिलने वाले फायदे

इम्युनिटी के लिए फायदेमंद

बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी वीक हो जाती है। इसमें भी तेजपत्ता काफी फायदेमंद है। चूंकि यह विटामिन सी, ए और बी6 से भरपूर होता है, ऐसे में इसका सेवन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

कैसे कर सकते हैं तेजपत्ते का इस्तेमाल?

हर्बल टी

कब्ज से परेशान हैं, तो आप तेजपत्ते की हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको इसे पानी के साथ उबालकर छान लेना है या फिर आप इसे पीसकर एक छोटा चम्मच पाउडर एक गिलास गर्म पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। इससे कब्ज में राहत तो मिलेगी ही, साथ ही बदलते मौसम में आपकी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के लिए भी से फायदेमंद है।

काढ़ा

आप इन पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए एक पैन में पानी लें और उसमें अदरक, दालचीनी और तेजपत्ता डालकर 5 मिनट उबाल लें। अब इसमें टेस्ट बढ़ाने के लिए शहद डालकर पी सकते हैं। इस काढ़े में कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपको अपच, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं काले दिखने वाले ये 4 फूड्स, आज से ही बना लें इन्हें डाइट का हिस्सा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik