Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा से कम नहीं हैं केले के पत्ते, ऐसे करें सेवन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2021 06:29 PM (IST)

    केला भारत सहित कैरेबियन देशों में पाया जाता है। आज भी भारत में लोग केले के पत्ते पर भोजन ग्रहण करते हैं। इसकी खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु में अधिक की जाती है। दुबले-पतले लोगों के लिए केला किसी दवा से कम नहीं है।

    Hero Image
    दुबले-पतले लोगों के लिए केला किसी दवा से कम नहीं है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है अथवा बढ़ने लगता है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। इस बीमारी में बल्ड शुगर को कंट्रोल में रखना मुश्किल काम होता है। इसके लिए मरीजों को खानपान और दिनचर्या पर पैनी नजर रखनी चाहिए। साथ ही नियमित रुप से दवा का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप केले के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि केले का पत्ते डायबिटीज में बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केला भारत सहित कैरेबियन देशों में पाया जाता है। आज भी भारत में लोग केले के पत्ते पर भोजन ग्रहण करते हैं। इसकी खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु में अधिक की जाती है। दुबले-पतले लोगों के लिए केला किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से वजन बढ़ता है और शरीर में उर्जा का संचार होता है। केले के फूल और पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सेहत की दृष्टिकोण से केला बहुत फायदेमंद फल है। इसके सेवन से डायबिटीज रोग में आराम मिलता है।

    researchgate.net पर छपी एक शोध में केले के पत्ते के फायदे को बताया गया है। इस शोध में केले के पत्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुखाया गया। इसके बाद से अच्छी तरह से पीसकर पाउडर (चूर्ण) बनाया गया। इसके बाद पाउडर को Sucralose (यह एक प्रकार का नमक है)  और पानी के साथ मिक्स किया गया। यह मिश्रण डायबिटीज के मरीजों को पीने की सलाह दी गई। वहीं, पानी के बदले में चाय अथवा कॉफी के साथ भी लेने की अनुमति दी गई। डायबिटीज के मरीजों ने इसका सेवन किया। इससे ब्लड शुगर में सुधार हुआ। इस मिश्रण को डायबिटीज के मरीज डॉक्टरीय सलाह के बाद ले सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner