Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Insomnia: रात में अच्छी नींद के लिए सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 05:13 PM (IST)

    रात में सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज बिल्कुल न करें। अच्छी नींद पाने के लिए कम से कम 3 या 4 घंटे पहले एक्सरसाइज करें। सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज करने से शरीर में कई ऐसे हार्मोन का उत्सर्जन होता है जिससे नींद गायब हो जाती है।

    Hero Image
    Insomnia: रात में अच्छी नींद के लिए सोने से पहले इन चीजों से करें परहेज

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Insomnia: आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर नींद लें। अगर आप नींद कम लेते हैं, तो सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, मानसिक सेहत पर अधिक प्रभाव पड़ता है। जानकारों की मानें तो कम सोने वाले लोगों का दिमाग सही से काम नहीं करता है। इस वजह से दिनचर्या भी प्रभावित होती है। आप अधूरे मन से किसी कार्य को करते हैं। इसके अलावा, सेहत संबंधी परेशानियां भी पैदा होती हैं। अगर आपको भी देर रात तक नींद नहीं आती है। आसान शब्दों में कहें तो अनिद्रा की समस्या है, तो रात में सोने से पहले इन चीजों से परहेज करें। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चाय या कॉफ़ी का सेवन बिल्कुल न करें। अगर आप रात में कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। दिन के समय कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन रात के समय भूलकर भी इनका सेवन न करें। इससे नींद न आने की समस्या हो सकती है।

    -जानकारों की मानें तो रात में सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज बिल्कुल न करें। अच्छी नींद पाने के लिए कम से कम 3 या 4 घंटे पहले एक्सरसाइज करें। सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज करने से शरीर में कई ऐसे हार्मोन का उत्सर्जन होता है, जिससे नींद गायब हो जाती है।

    -देर रात तक मोबाइल सर्फिंग न करें। मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाली ब्लू लाइट से नींद न आने की समस्या होती है। ब्लू किरणों से शरीर को ऐसा आभास होता है कि यह दिन का समय है। इस वजह से शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन कम होता है। इससे रात की नींद गायब हो जाती है। इसके लिए रात में सोते वक्त मोबाइल सर्फिंग न करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    comedy show banner
    comedy show banner