Move to Jagran APP

अस्थमा के मरीज अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें

सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि सेब के सेवन करने से कई रोगों में आराम मिलता है। अस्थमा रोग में भी सेब गुणकारी साबित होता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:32 PM (IST)
अस्थमा के मरीज अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अस्थमा फेफड़ों से संबंधित बीमारी है। स्थानीय भाषा में इसे दमा कहा जाता है। इस रोग में मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है। विशेषज्ञों की मानें तो अस्थमा में रोगी कोसीने में दबाव और खांसी होती है। ऐसा तब होता है, जब व्यक्ति की श्वसन नलियों में अवरोध पैदा होने लगता है। ये रुकावट एलर्जी (हवा अथवा प्रदूषण) और कफ से आती है। कई रोगियों में ऐसा भी देखा गया है कि श्वसन मार्ग में सूजन हो जाती है। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इस स्थिति में मरीज को खानपान और रहन-सहन में विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

loksabha election banner

सेब का सेवन करें

सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि सेब के सेवन करने से कई रोगों में आराम मिलता है। अस्थमा रोग में भी सेब गुणकारी साबित होता है। इसके सेवन से अस्थमा रोग का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें।

अदरक का सेवन करें

डॉक्टर्स हमेशा सर्दी-खांसी और जुकाम समेत फ्लू में अदरक युक्त काढ़ा और चाय पीने की सलाह देते हैं। अस्थमा रोग में भी अदरक गुणकारी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण रोग में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना अदरक युक्त चाय पिएं। साथ ही काढ़ा का भी सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली खाएं

ब्रोकली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ब्रोकली एस्ट्रोजन हार्मोन को मेंटेन रखता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है, जो प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम समस्या को दूर करने में सहायता करता है। साथ ही अस्थमा रोग में भी आराम मिलता है। इसके लिए अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.