डेंगू होने पर आप कर सकते हैं इस जूस का सेवन, प्लेटलेट्स बढ़ाने में करेगा मदद
गर्मी के मौसम में मलेरिया और डेंगू सबसे ज्यादा परेशान करता है। आप भी चाहते हैं कि इन बीमारियों से महफूज रहें तो इन जूस को अपने डेली डाइट में शामिल करें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। इसमें तेज बुखार इंसान को बीमार बना देता है। डेंगू की बीमारी में सबसे बड़ी परेशानी है प्लेटलेट्स का कम होना। प्लेटलेट्स यानी खून की कमी। अगर हमारे शरीर के खून में आयरन व हीमोग्लोबिन की कमी हो जाये तो प्लेटलेट्स के कम होने की संभावना 80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
प्लेटलेट्स के कम होने से हीमोग्लोबिन बेहद कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन की मदद से ही शरीर की प्रत्येक कोशिका में ऑक्सीजन पहुंचता है। ऐसे में जब पूरे शरीर तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचेगा तो यह हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए मौसम में बदलाव के साथ ही हमें अपने स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
डेंगू की बीमारी आमतौर पर गर्मी में ही होती है। इसलिए इस मौसम में हमें इस तरह के खान-पान का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर के प्लेटलेट्स में वृद्धि हो। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने खान-पान में किस तरह की चीजों का इस्तेमाल करें ताकि आपका प्लेटलेट्स हमेशा संतुलित रहे।
अपने सेवन में ये चीजें इस्तेमाल करें
1 अपने स्वास्थ्य के लिए चुकंदर का भरपूर मात्रा में सेवन करें। चुंकदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करने से बहुत जल्दी प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं।
2 दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही दूध शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए कम से कम एक ग्लास दूध रोजाना पीएं।
3 नारियल पानी का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा भी नारियल पानी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं।
4 आंवला कई तरह के गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो लोग इसे बालों के लिए ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आंवले में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो ब्लड प्लेटलेट्स और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में सहायक होती है।
Written By Shahina Noor